ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर एडीएम सिटी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

गाजियाबाद। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर एडीएम सिटी गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एडीएम सिटी ने जिले में हुए सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर जानकारी साझा की। समीक्षा के दौरान पहचान किए गए ब्लैक स्पॉट, जिनमें प्रमुख रूप से एनएचएआई के स्वामित्व वाले स्थान शामिल हैं, पर चर्चा की गई। इन ब्लैक स्पॉट्स में मणिपाल हॉस्पिटल, सुन्दरदीप कॉलेज से सद्भावना कट तक, कौशिक ढाबा और टोल उद्योग कुंज शामिल हैं। बैठक में बताया गया कि एनएचएआई ने इन स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक स्वीकृति मुख्यालय से प्राप्त कर ली है, और ये कार्य अगले एक महीने में पूर्ण किए जाएंगे।
सड़क किनारे खड़े वाहनों का किया जाएगा चालान
एनएचएआई को निर्देश दिए गए हैं कि राष्ट्रीय मार्ग और एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान किया जाए। इसके लिए इन वाहनों की सूची पुलिस और आरटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
आईपीएम कट पर दो लेन बनाने का प्रस्ताव
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आईपीएम कट के पास वाहनों की निकासी के लिए कम से कम दो लेन बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। भोजपुर और अन्य टोल पर प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ को यह भी निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में दो पहिया वाहन इस्तेमाल करने वाले छात्रों को हेलमेट लगाकर स्कूल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सैक्टर-62 पर बने बस स्टॉप पर रुकने वाली बसों को व्यवस्थित तरीके से एक ही लेन में लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जियाउददीन अहमद, एसीपी (ट्रैफिक), रामराजा, अधिशासी अभियन्ता, लोनिवि, राहुल श्रीवास्तव एआरटीओ (ए), मनोज कुमार मिश्रा, एआरटीओ-2, अमित राजन राय, एआरटीओ-(प्रवर्तन), एसपी मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, राजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता जीडीए, उमेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता, एनसीआरटीसी, और ट्रक चालक संघ एवं बस यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है गुम शुदा / लापता …..
ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है
गुम शुदा / लापता
……
उत्तर प्रदेश
नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफस…

\u0928\u0947\u0924\u093e \u0939\u094b \u0924\u094b \u0910\u0938\u093e \u091c\u094b \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u091f\u0940 \u0914\u0930 \u092c\u0928\u093e\u0935\u091f\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0930\u093e\u0939\u0924 \u0926\u0947 \u0914\u0930 \u092c\u0947\u0932\u0917\u093e\u092e \u0905\u092b\u0938\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0917\u093e\u092e \u0932\u0917\u093e\u092f\u0947…..\n\n\u0915\u0930\u0940\u092c \u0938\u093e\u0922\u093c\u0947 \u091b\u0939 \u092e\u093f\u0928\u091f \u0915\u093e \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u091c\u093f\u0938\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0927\u0948\u0930\u094d\u092f \u0914\u0930 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0939\u093f\u092e\u094d\u092e\u0924 \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u0915\u092e \u0938\u0947 \u0915\u092e \u091c\u0928\u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u0928\u093f\u0927\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0925\u094b\u0921\u093c\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0928\u093f\u0915\u093e\u0932 \u0915\u0930 \u0907\u0938\u0947 \u091c\u0930\u0941\u0930 \u0926\u0947\u0916\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u0939\u0930\u093f\u092f\u093e\u0923\u093e \u0915\u0947 \u0921\u093f\u092a\u094d\u091f\u0940 \u0938\u094d\u092a\u0940\u0915\u0930 \u0914\u0930 \u091c\u0940\u0902\u0926 \u0915\u0947 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u0921\u0949 \u0915\u0943\u0937\u094d\u0923 \u092e\u093f\u0921\u094d\u0922\u093e \u0915\u093e, \u0939\u0941\u0921\u093e \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0928\u0947 \u092c\u093f\u0928\u093e \u092c\u0924\u093e\u090f \u0914\u0930 \u092c\u093f\u0928\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0926\u093f\u090f \u0926\u0940\u0935\u093e\u0928\u0916\u093e\u0928\u093e \u092e\u093e\u0930\u094d\u0915\u0947\u091f \u092e\u0947\u0902 \u0917\u0930\u0940\u092c \u0926\u0941\u0915\u093e\u0928\u0926\u093e\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0909\u091c\u093e\u0921\u093c \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093e\u0928\u0915\u093e\u0930\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u092e\u094c\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0947 \u0914\u0930 \u0905\u0927\u093f\u0915\u093e\u0930\u0940 \u0915\u094b \u092c\u0941\u0932\u093e\u092f\u093e…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMDgxNDEzMTcyMzM4NTIz
नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफसरों को लगाम लगाये…..
करीब साढ़े छह मिनट का ये वीडियो है जिसे देखने के लिए धैर्य और करने के लिए हिम्मत चाहिए। कम से कम जनप्रतिनिधियों को थोड़ा वक्त निकाल कर इसे जरुर देखना चाहिए। ये वीडियो है हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा का, हुडा विभाग ने बिना बताए और बिना वक्त दिए दीवानखाना मार्केट में गरीब दुकानदारों को उजाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारी को बुलाया…..
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद नगर निगम करेगा रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण, योजना तैयार की गई

गाजियाबाद। नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। उद्यान प्रभारी अनुज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों और टीम के साथ बैठक की। बैठक में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के प्रबंधन और मौजूदा कार्यों में सुधार पर चर्चा की गई।
उद्यान प्रभारी के अनुसार, नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से पेड़-पौधों की सिंचाई और आवश्यक कटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की निगरानी सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है, और माली की उपस्थिति 311 ऐप के जरिए दर्ज की जा रही है, जिससे विभाग के कार्यों में सुधार हो रहा है।
पौधों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए नलकूप की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर फेंसिंग, सिंचाई के लिए समरसेबल पंप स्थापित करने और बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है।
विजयनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन, गड्ढा खोदाई और पौधों की सूची तैयार करने का निर्देश उद्यान पर्यवेक्षकों को दिया गया है।
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
तीनों विधानसभाओं के विधायक रहे हैं पूरी शिद्दत से दहाड़
-
उत्तर प्रदेश18 hours ago
दबंग युवक ने छात्रा के साथ की मारपीट…. युवक ने कॉलेज प्रांगण मे छात्रा को पीटा…
-
उत्तर प्रदेश17 hours ago
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में नहर में कूदी महिला घरेलू कलह के …
-
उत्तर प्रदेश16 hours ago
मेरठ के लिसाडी गेट क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल… एक युवक के सा…
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
क्या है महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से विधायक अजीतपाल त्यागी की मुलाकात का पैगाम
-
ग़ाजियाबाद20 hours ago
जल्द होगी होल्ड चल रहे गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष पद पर घोषणा
-
उत्तर प्रदेश19 hours ago
ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ पहुंची हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेलिकाप्टर मर…
-
Entertainment18 hours ago
Trending Video: Veera | Ep – 329 | Preview | May 09 2025 | Zee Tamil