Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर में शिवभक्तों का बड़ा जनसमूह

Published

on

गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक का कार्यक्रम मंगलवार रात 12 बजे शुरू हो गया, जो बुधवार देर रात तक जारी रहेगा। सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के बाहर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें रात से ही लगने लगी थीं। जैसे ही रात के 12 बजते हैं, शिव भक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। पूरे दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय और भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजने लगे।

महाशिवरात्रि महापर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने रात भर व्यवस्थाओं को संभालने का कार्य किया। दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है और कई स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक मंगलवार से प्रारंभ हो गया, जो बुधवार देर रात तक चलेगा।

दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है, जिसका अपना एक अलग महत्त्व और आस्था है। महाशिवरात्रि के पर्व पर यहां महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और परिवारों के साथ शिव भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।

महाशिवरात्रि के जलाभिषेक के चलते दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारी तैनात रहे। पुलिस कमिश्नर ने यहां की लाइव फीड से अपडेट ली, वहीं डीसीपी सिटी राजेश कुमार, एसीपी घंटाघर कोतवाली रितेश त्रिपाठी और थाना प्रभारी घंटाघर कोतवाली अनुराग सहित बड़ी संख्या में अन्य पुलिसकर्मी यहां पर मौजूद रहे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा काउंटर भी स्थापित किया है और रात्रि में एसडीएम निखिल चक्रवर्ती की भी ड्यूटी लगाई गई।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी और रुकावट से बचने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, तथा 50 से अधिक सीसीटीवी मॉनिटरिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा, ड्रोन और रूफटॉप ड्यूटी लगाकर भीड़ और लोगों को नियंत्रित किया जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending