Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: पिता ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, बेटी ने उसी युवक से की शादी; अदालत ने किया बरी

Published

on

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक पिता ने अपनी बेटी के अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में उसी व्यक्ति से बेटी ने शादी कर ली। अदालत में मां के बयान के अनुसार, वह अपने पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी, लेकिन उसकी बेटी ने आरोपी से शादी कर ली है और अब उनके दो बच्चे भी हैं। इस कारण मां को नहीं पता कि रिपोर्ट में क्या लिखा गया था। साक्ष्य के अभाव और संदेह का लाभ उठाते हुए पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश लाल बाबू यादव ने आरोपी को बरी कर दिया।

विवाहिता ने पॉक्सो कोर्ट में बयान देते हुए बताया कि यह घटना 16 अक्टूबर 2015 की है, जब उसकी उम्र 18 वर्ष थी। वह दिल्ली के दिलशाद गार्डन में कक्षा 11 की छात्रा थी, और उसकी शादी एक बड़े लड़के से तय की जा रही थी। उसने इसका विरोध किया, लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी पिटाई की। पिटाई से गुस्साकर वह मनोज के घर चली गई, जो अब उसका पति है, और उनके दो बच्चे भी हैं। मनोज और युवती ने अपनी मर्जी से लालकिला जाने का कार्यक्रम बनाया था।

25 सितंबर 2015 को दोनों ने विजयनगर में शादी कर ली थी और तहसील में जाकर इसे पंजीकृत भी कराया। वह अपने पति के साथ खुश है। अदालत में उपस्थित आरोपी को देखकर उसने कहा कि वह मेरा पति है और उसने बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की बात से इनकार किया। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में भी इसी बात को दोहराया। अदालत ने मां और बेटी को पक्षद्रोही मानते हुए युवक को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

20 अक्टूबर 2015 को पिता ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल में पढ़ती थी। 16 अक्टूबर को वह दोपहर एक बजे स्कूल से घर लौट रही थी और रास्ते में युवक ने उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गया, जिसके बाद से वह घर वापस नहीं आई।

साहिबाबाद

भारतीय सेना के सम्मान में, ‘तिरंगा शौर्य यात्रा’ का राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

Published

on

गाजियाबाद । गाजियाबाद में आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा भारतीय सेना की वीरता, समर्पण और देशभक्ति को सम्मान देने का एक प्रेरणादायक अवसर बन गई। इस यात्रा का शुभारंभ ठाकुरद्वारा तिराहा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की व्यवस्था की गई थी, जिसने आयोजन को और अधिक गरिमामयी बना दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला उपाध्यक्ष समीर शर्मा, प्रवीण भाटी, आशु पंडित, मनोज गुप्ता, काजल छिब्बर, शैलेश सक्सेना, विपुल गोयल, नरेश चौहान, संजीव गर्ग, राजीव त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रा के मुख्य आयोजक भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी। महानगर अध्यक्ष ने सभी सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों का सेवा, शौर्य और एकता के प्रतीक इस यात्रा में आगे आकर योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का यह प्रयास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक यह सशक्त संदेश देने में सफल रहा कि भारत का व्यापारी वर्ग सेना और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञ है, और सदैव उसके साथ खड़ा है।

Continue Reading

साहिबाबाद

खोड़ा में संगोष्ठी : पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने बुद्ध पूर्णिमा पर किया भगवान बुद्ध को नमन

Published

on

साहिबाबाद । सोमवार को खोड़ा पार्क संगम के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम में भंते ने अपने प्रवचन से सबको मार्गदर्शन कर मैत्री भाईचारा का संदेश दिया। आर. पी.सिंह ने मंच संचालन की शुरूआत की बाद में मंच का सफल संचालन प्रेमपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यपाल गौतम ने की। इस मौके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समिति के अध्यक्ष ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा इतिहास को दोहराती है। यह दिन आत्मबोध, त्याग और अंतर्मन की यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसी दिन एक राजकुमार ने महलों का त्याग कर संन्यास लिया और बुद्ध बनकर दुनिया को शांति का संदेश दिया। पूर्व विधायक ने बाबा साहब अंबेडकर को सच्चे समाज सुधारक बताया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों से दूर रहकर बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया। बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस अवसर पर संस्थापक नाथू सिंह दरोगा, बीवी सिंह, संतोष गौतम, सतपाल गौतम, राहुल भारती, रणवीर सिंह सागर, सुशील कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह मुकेश कर्दम आदि लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

साहिबाबाद

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

Published

on

साहिबाबाद । लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा, ज्ञानपीठ केंद्र एक स्वरूप पार्क जीटी रोड साहिबाबाद में भगवान बुद्ध का जन्म दिवस समारोह शांति और सहानुभूति दिवसह्व के रूप में समाजवादी चिंतक शिक्षाविद रामदुलार यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विशाल लाल गौड़ , मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यादव रहे। आयोजन समाज सेविका फूलमती यादव ने संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्रा ने किया,कार्यक्रम को अवधेश कुमार मिश्रा एडवोकेट, रामप्यारे यादव जयनारायण शर्मा, चंद्रावली मौर्य, पर्यावरण विद् कालीचरण चौधरी, यस यस प्रसाद, कैलाश चंद्र ने भी संबोधित किया।

हुकुम सिंह, राजेंद्र सिंह ने गीत सुनाकर सभी लोगों को आत्म विभोर कर दिया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध अहिंसा के पुजारी थे। उनमें दयालुता एवं करुणा का भंडार था। उन्होंने अपना सारा जीवन मानव कल्याण के हित में ही बिताया था। हमें उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। तभी हम उनके आदर्शों पर चल सकेंगे। रामदुलार यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा मानवता के कल्याण के लिए दिया गया उपदेश वैज्ञानिक है, और आज भी प्रासंगिक है, वह अनात्म में दर्शन के ऋषि हैं, जिन्होंने जन-जन को दुखों से मुक्ति के लिए ईमानदारी. नैतिकता, अहिंसा, त्याग और प्रेम का मार्ग दिखाया उन्होंने कहा की आपके दुख दर्द को कोई भी देवता और भगवान नहीं दूर कर सकता स्वयं आपको नैतिक आचरण द्वारा दूसरों को बिना पीड़ा पहुंचाए लालच और इच्छा का समूल नाश करके छुटकारा मिल सकता है। इस अवसर पर देवकरण चौहान, कैलाश चंद्र, शाहनवाज हुसैन, चंद्रबली मौर्य, फूलमती यादव, शैलजा शर्मा, लज्जा यादव, अमृतलाल चौरसिया, शंभू नाथ, जायसवाल, सम्राट सिंह, कालीचरण, अर्जुन सिंह यादव, शिव दरस यादव, शिव शंकर, चिंतामणि यादव, शिव मुनि, इंजीनियर धीरेंद्र यादव, रविंद्र यादव, अंकुर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending