ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में 103 करोड़ की लागत से बनेगा बहु-खेल परिसर

गाजियाबाद। गाजियाबाद में 103 करोड़ रुपये की लागत से एक मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण होने जा रहा है, जिसके लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। यह काम्प्लेक्स राजनगर एक्सटेंशन में करीब 48,000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस परियोजना को लागू करने के लिए निगम ने निरंतर प्रयास किए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कई बार शासन के सामने इस परियोजना का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसके बाद इसे मंजूरी दी गई। शहर के जनप्रतिनिधियों और खेल संगठनों ने इस खबर पर शुभकामनाएं दी हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद के खिलाड़ियों की प्रतीक्षा अब समाप्त हो गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण अब बिना किसी बाधा के आगे बढ़ेगा। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए। इस काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा संचालित सीएंडडीएस संस्था के द्वारा किया जाएगा।
मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 22 प्रकार के खेलों के आयोजन की व्यवस्था की जाएगी। इन खेलों में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कबड्डी, कराटे, पिकबॉल, लॉन टेनिस, शूटिंग, वॉलीबॉल, वाटर पोलो, तैराकी, जिम्नास्टिक, योग, खो खों, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो शामिल हैं। वहीं, आउटडोर खेलों में क्रिकेट पिच, फिट इंडिया जोन, पुटसल, वॉलीबॉल, वॉकिंग, जॉगिंग लॉन और बच्चों के खेलने के लिए विशेष क्षेत्र भी तैयार किया जाएगा।
मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद नगर आयुक्त की अगुवाई में मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण की स्वीकृति एक बड़ी उपलब्धि है। इस काम्प्लेक्स में स्पा, योग रूम, फिजियोथैरेपी रूम, एयर शूटिंग रूम, कॉम्बैट हॉल, स्क्वैश कोर्ट, डॉक्टर क्लिनिक, प्रबंधक का कमरा, बच्चों की गतिविधियों का कमरा, कमांड एवं कंट्रोल रूम, सामान्य शौचालय ब्लॉक और एंट्रेंस लॉबी सहित अन्य सुविधाएं बनाने की योजना है। इन सभी कार्यों में आधुनिक तकनीक का समावेश सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गेस्ट रूम, कैफेटेरिया, बैंक्विट हॉल, स्पोर्ट्स गुड्स की दुकानें और सामुदायिक लॉन भी भव्य तरीके से विकसित किए जाएंगे। फुटपाथ क्षेत्र और पार्किंग के लिए लगभग 8233 स्क्वायर मीटर का क्षेत्रफल आवंटित किया गया है।
राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को स्वीकृति मिली है। इसकी स्थापना से न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि यह शहर के युवाओं के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
उत्तर प्रदेश
अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओग…
अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओगे…..
बुलंदशहर में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा , बिना मानक व बिना लाइसेंस के चल रही थी घी की फैक्ट्री….
खाद्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा मंदिर रोड पर जब एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में क्रीम,तैयार और अधबना घी मिला,इस फैक्ट्री में ना तो कोई साफ सफाई थी और ना ही घी को तैयार कर उचित वातावरण मे रखने की कोई जगह l
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए इस घी और क्रीम के नमूने लेकर जांच को भेजे है l यहां तैयार घी किसी के भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है l फ़िलहाल सारे माल और फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है……..
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में आयोजित भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

गाजियाबाद। आज गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें हजारों देशभक्त नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से शुरू होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
यह गौरवमयी यात्रा विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडों से सजाई गई सड़कों पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी।
विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द को भी मजबूत करती है।”
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने वक्तव्य दिया, “भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित में सबसे आगे रहे हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और बलिदान का प्रतीक है। आज की यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति हर भारतीय के दिल में जीवित है।”
यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, तथा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, सुनील यादव सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षद शामिल थे।
इस यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया और पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
उत्तर प्रदेश
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर …

\u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u0928\u0947 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 ,\u0915\u0939\u093e \u0905\u0917\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942……..\n\n\u092e\u0927\u094d\u092f\u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u0908\u0938\u093e\u0917\u0922\u093c \u092e\u0947\u0902 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u0915\u0947 \u0928\u093f\u0930\u0940\u0915\u094d\u0937\u0923 \u0915\u0947 \u0926\u094c\u0930\u093e\u0928 \u0909\u0938 \u0938\u092e\u092f \u0905\u092b\u0930\u093e-\u0924\u092b\u0930\u0940 \u092e\u091a \u0917\u0908 \u091c\u092c \u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u091c\u094d\u092f\u094b\u0924\u093f\u0930\u093e\u0926\u093f\u0924\u094d\u092f \u0938\u093f\u0902\u0927\u093f\u092f\u093e \u0928\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0908 \u0907\u0938\u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0915\u094b\u0908 \u0915\u0941\u091b \u0938\u092e\u091d \u092a\u093e\u0924\u093e \u0909\u0928\u094d\u0939\u094b\u0902\u0928\u0947 \u091c\u0939\u093e\u0901 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u0928\u091c\u0930 \u0906\u0908 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u0916\u0941\u0926 \u0939\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0915\u0930 \u0926\u0940\u0964 \u0938\u093e\u0925 \u0939\u0940 \u0915\u0939\u093e \u0915\u093f \u092f\u0926\u093f \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u0926\u0930\u0905\u0938\u0932 \u092f\u0947 \u0909\u0928\u0915\u0940 \u0924\u0930\u092b \u0938\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u0915\u0947 \u0938\u094d\u091f\u093e\u092b \u0915\u094b \u0939\u093f\u0926\u093e\u092f\u0924 \u0925\u0940…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo2NzA2MTUyMDI0NDYzMTQ=
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर लगाऊंगा झाड़ू……..
मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वहां झाड़ू मंगाई इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उन्होंने जहाँ गंदगी नजर आई वहां झाड़ू लगाई और खुद ही सफाई कर दी। साथ ही कहा कि यदि फिर गंदगी मिली तो मैं फिर झाड़ू लगाऊंगा दरअसल ये उनकी तरफ से वहां के स्टाफ को हिदायत थी…….
-
ग़ाजियाबाद12 hours ago
एसबी रिकार्ड्स अकादमी स्टूडियो एंड आॅडिटोरियम में ‘हुनर की बात’ कार्यक्रम आयोजित
-
उठते सवालों का करंट20 hours ago
उठते सवालों का करंट
-
Ghaziabad Schools21 hours ago
Bal Bharati Public School–Bharat City (BBPS–Bharat City)
-
Entertainment24 hours ago
Trending Video: New Episode | Delhi vs Mumbai | Episode 12 | Alright! [Weekly Web Series]
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Main Nachdi | Saunkan Saunkanay 2 | Ammy Virk, Sargun M, Nimrat K, Jasmeen, Kaptaan, Desi Crew
-
Ghaziabad Colleges12 hours ago
आरकेजी ग्लोबल स्कूल में समर कैंप का आयोजन
-
साहिबाबाद12 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों पर जलभराव से हर कोई परेशान
-
ग़ाजियाबाद12 hours ago
गाज़ियाबाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गाड़ी से घिरी युवती की मौत, सीसीटीवी वीडियो सामने आया