ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में जीडीए की नीलामी: संपत्तियों पर जोरदार बोली के साथ 27.87 करोड़ की आय हुई जुटाई
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आवासीय और वाणिज्यिक योजनाओं में उपलब्ध संपत्तियों की खुले में नीलामी आयोजित की गई। यह नीलामी लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित की गई। अपर सचिव पीके सिंह के अनुसार, इस नीलामी में 200 से अधिक संपत्तियों को शामिल किया गया है। नीलामी शिविर शाम तक चला, जहां लोगों ने संपत्तियों के लिए उत्साहपूर्वक बोली लगाई।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न योजनाओं की रिक्त संपत्तियों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस नीलामी में स्वर्णजयन्तीपुरम योजना के तहत 27 आवासीय भूखंडों की बिक्री से प्राधिकरण को लगभग 23.70 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसमें फ्री-होल्ड शुल्क 12 प्रतिशत जोड़कर कुल आय 26.54 करोड़ रुपये रही। नीलामी प्रक्रिया में ब्रज विहार योजना के दो आवासीय भूखंडों के नीलाम होने से 1.32 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इस प्रकार, प्राधिकरण को कुल मिलाकर लगभग 27.87 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होगी। स्वर्णजयन्तीपुरम योजना के अंतर्गत भूखंड संख्या-ई-142 की नीलामी 1.06 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर और भूखंड संख्या-ई-158 की नीलामी 1.01 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर की अधिकतम दर पर हुई।
पहली नीलामी में जीडीए ने प्राप्त किया था 142 करोड़ रुपये
सितम्बर 2024 में पहली नीलामी में जीडीए की रिक्त संपत्तियों को खरीदने के लिए लोगों ने अत्यधिक रुचि दिखाई थी। दो दिन की इस नीलामी प्रक्रिया में 42 संपत्तियों की बिक्री से जीडीए ने 142 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी। पहले से ही आसमान छू रहे भूखंडों की कीमतों के बीच खरीदारों ने आरक्षित दरों से लगभग दोगुने कीमत में संपत्तियां खरीदीं। जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है, तब से जीडीए का खजाना लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों में नीलामी प्रक्रिया को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
स्पोर्ट्स20 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स19 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment17 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
Entertainment19 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स17 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश20 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
