ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर पर निगम ने लगाई सील
गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर पर नगर निगम की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की है। जब निगम की टीम वहां पहुंची, तब व्यापारियों ने इसका विरोध किया, लेकिन निगम के सुरक्षा स्टाफ के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा।
इंदिरापुरम के हैंडओवर होने के बाद नगर निगम ने सभी व्यवस्थाओं को संभाल लिया है। इसी क्रम में निगम ने टैक्स वसूली प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वसुंधरा जोन के प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर पर नगर निगम का करीब 1.50 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार इस बकाए के लिए नोटिस जारी की गई थी, लेकिन फिर भी भुगतान नहीं हुआ। सोमवार को हैबिटेट सेंटर को सील कर दिया गया है।
जब जीडीए ने इंदिरापुरम को नगर निगम के हवाले किया था, उस समय भवन स्वामियों पर 95.42 करोड़ रुपये का अनुरक्षण शुल्क बका हुआ था। जीडीए ने इन बकायेदारों की सूची निगम को सौंपी थी, और निगम ने उन्हें नोटिस जारी किए। नोटिस जारी करने के बाद निगम ने वसूली प्रक्रिया में तेजी दिखाई है।
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड में स्थित हैबिटेट सेंटर एक शानदार मनोरंजन केंद्र है, जहां शॉपिंग, पारंपरिक रोड शो, सेलिब्रिटी इवेंट्स, जिमिंग और खानपान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर बिस्ट्रो और रेस्तरां की एक श्रृंखला भी है, जो पारंपरिक मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए एम्फीथिएटर प्रदान करता है। इसके अलावा, बेकर स्ट्रीट समेत कई अन्य रेस्तरां थीम-आधारित भोजन का अनुभव पेश करते हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
स्पोर्ट्स16 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स15 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment13 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
Entertainment15 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स13 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश16 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
