Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में भगवा गमछा और लाठी के साथ हिंदू संगठन की अराजकता; रिपोर्ट दर्ज

Published

on

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के नीतिखंड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में बैठने वाले युवक-युवतियों को डराने-धमकाने वाले एक हिंदू संगठन के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह घटना दो दिन पहले की है।

वैलेंटाइन सप्ताह के हग डे के मौके पर इंदिरापुरम के कनावनी निवासी विपिन गुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को हिंदू संगठन का पदाधिकारी बताते हुए स्वर्ण जयंती पार्क में प्रवेश किया। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे और सबके गले में भगवा और लाल गमछे थे। उन्होंने पार्क में बैठे युवक-युवतियों से पूछताछ करना शुरू कर दिया और उन्हें धमकाते हुए आधार कार्ड और पहचान पत्र मांगने लगे। यहां तक कि उन्होंने कहा, “यहां से निकल जाओ, अगर समझ नहीं आया तो डंडे से समझाएंगे।”

आरोपियों की गुंडागर्दी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पार्क में बैठे विवाहितों को भी धमकाकर भगा दिया। स्थिति इस हद तक पहुंच गई कि संगठन के सदस्यों ने पूरे वैलेंटाइन वीक को जिहाद से जोड़कर एक नया मतलब दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह की रिपोर्ट पर विपिन गुर्जर समेत चार-पाँच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ग़ाजियाबाद

भाजपा महानगर मंडल प्रवासियों की लिस्ट जारी

Published

on

महामंत्री-पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पार्षदों को मिली जिम्मेदारी

गाजियाबाद। भाजपा महानगर की मंडल प्रवासी सूची घोषित हो गई है। मंडल प्रवासियों में पूर्व महानगर अध्यक्ष, पर्व पार्षद से लेकर कई अन्य नाम शामिल हैं। भाजपा के निवर्तमान महानगर महामंत्री राजेश त्यागी को मुरादनगर देहात मंडल का प्रवासी बनाया गय है। पूर्व महामंत्री राजन आर्य वाल्मीकि को मुरादनगर शहर मंडल का मंडल प्रवासी बनाया गया है। गांधीनगर मंडल का प्रवासी भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोबिन तोमर को बनाया गया है। कविनगर मंडल का प्रवासी विनोद कसाना को बनाया गया है। राजनगर मंडल का प्रवासी संजीव झा का बनाया गया है। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष रहे संजयकांत शर्मा को शालीमार गार्डन का मंडल प्रवासी बनाया गया है। जयकमल अग्रवाल को अर्थला -मोहननगर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा को शहर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। पूर्व पार्षद जयनंद शर्मा को खोड़ा मंडल का प्रवासी बनाया गया है। साहब सिंह सिरौही को लाजपत मंडल का प्रवासी बनाया गया है। भानू शिशौदिया को बृजविहार मंडल का प्रवासी बनाया गया है। अमित रंजन को इंदिरापुरम मंडल और अजय शर्मा को वसुंधरा मंडल का प्रभारी बनाया गया है। सच्चिदानंद शर्मा को नंदग्राम मंडल तथा नवनीत मित्तल को क्रॉसिंग मंडल का प्रवासी बनाया गया है। देवेंद्र यादव को विजयनगर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। इसके अलावा प्रहलाद दुआ को प्रताप विहार तथा गुंजन शर्मा को खोड़ा-मकनपुर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। सोमवार को ही बुलंदशहर में मंडलों को लेकर बैठक आयोजित हुई थी और इसी बैठक के बाद मंडल प्रवासियों की सूची जारी कर दी गई।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

मंडल गठन को लेकर हुई भाजपा की बैठक

Published

on

मंडल से लेकर सेक्टर और बूथ को करने जा रही भाजपा मजबूत

गाजियाबाद । भाजपा के सामने 2027 का चुनावी रण है। वो अब अपने कार्यकताओं की फौज को इसी चुनावी जंग के मद्देनजर तैयारी कर रही है। वो जितने भी आयाम ला रही है वो इसी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। गाजियाबाद भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां लोकसभा से लेकर विधानसभा तक बड़ी जीत भाजपा को मिलती है। नगर निगम में भाजपा का ये जलवा है कि उसने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है और 100 पार्षदों वाले सदन में 75 पार्षद उसी के बैठे हैं। अगर जनप्रतिनिधियों की बात करें तो उनके हिस्से में ये मौज ऐसे ही नहीं आई है। किसी को विधानसभा में देश की सबसे बड़ी जीत मिली है तो किसी ने लोकसभा वाले रण में लखनऊ और बनारस के मुकाबले ज्यादा बड़ी जीत हासिल की है। जनप्रतिनिधियों की इस चुनावी मौज के पीछे सबसे बड़ी ताकत उन कार्यकताओं की फौज की है जो चुनावी रण में बूथ से लेकर मंडल तक काम करती है। एक-एक वोट पर फोकस करती है। अब जब भाजपा के सामने 2027 की चुनावी तैयारी है तो यहां महानगर अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। मयंक गोवल भाजपा के संगठन चक्रव् हर कला भाजपा में उनकी तारीफ भी हुई। दरअसल अब भाजपा मंडल गठन को लेकर तैयारी कर रही है। मंडल के प्रवासी घोषित हो चुके हैं और अब वह मंडल पर अपनी फौज तैनात करने जा रही है।
बताया जाता है कि मंडल से ही भाजपा सेक्टर पर फोकस करेगी और सेक्टर से वो बूथ को मजबूत करेगी। बुलंदशहर में जब संगठन बैठक हुई तो यहां प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया मौजूद थे। गाजियाबाद के मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। इस बैठक में मंडल को लेकर चर्चा हुई और जो बूथ निष्क्रिय चल रहे हैं उन्हें फिर से सक्रिय करने पर विचार हुआ। क्योंकि भाजपा ये जानती है कि जब बूथ ठीक हो जाएगा तो संगठन का ढांचा अपने आप दुरुस्त हो जाएगा। बूथ से सेक्टर और सेक्टर से मंडल मजबूत होगा।

पार्टी उत्सव का आएगा पूरा आयाम और कार्यकर्ता करेंगे काम
मंडल स्तर पर टीमें गठित होने के बाद काम ही काम रहेगा। पार्टी के पास पूरा कैलेंडर आ चुका है। पार्टी उत्सव पर कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन होगा, पार्टी का स्थापना दिवस होगा, मन की बात होगी, महापुरुषों के जन्मदिन होंगे और यह सब कार्यक्रम पार्टी उत्सव वाले चार्ट में आएंगे। जहां तक महानगर की घोषणा की बात है तो अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होगी, फिर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी और उसके बाद महानगर का नंबर आएगा, लेकिन तब तक संगठन अपना काम करेगा और जीत का एक चक्रव्यूह बनाएगा।
मंडल में 60, बूथ पर 2500 और 360 शक्ति केंद्र का फॉर्मूला
भाजपा अपने कप्तान मयंक गोयल की कप्तानी में भगवा गढ़ की पिच पर जबर्दस्त जीत हासिल करने के लिये मेहनत कर रही है। यहां संगठन स्तर पर मंडल पर फोकस होगा और कार्यकताओं का समायोजन होगा। उन्हें दायित्व दिये जाएंगे और यहीं से भाजपा अपने शक्तिशाली चुनावी चक्रव्यूह का गठन करेगी। प्रत्येक मंडल में 60 कार्यकताओं को कार्य का अवसर मिलेगा। ये प्रक्रिया लगभग एक हफ्ते मंग पूरी हो जाएगी। 20 मंडल हैं और एक मंडल में 60 कार्यकर्ता समायोजित होंगे तो मंडल स्तर पर ही 1200 कार्यकर्ता समायोजित हो जाएंगे। इसके बाद मंडल की मेन टीम आएगी जिसमें महामंत्री, उपाध्यक्ष पद पर कार्यकर्ता समायोजित होंगे। हर मंडल में 60 की कार्यसमिति बनेगी। इसके बाद 360 शक्ति केंद्र स्थापित होंगे जो मजबूती से काम करेंगे और 2500 बूथ पर शक्तिशाली टीम गठित हो जाएगी।

जब मयंक गोयल के मैनेजमेंट की हुई जमकर तारीफ
मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष बनें और उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से लेकर दुर्गा भाभी चौक पर दो सफल कार्यक्रम आयोजित कराए। मयंक गोयल के लिये ये कोई नई बात नहीं है, लेकिन महानगर अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी क्षमता का परिचय दे दिया है। जब तिरंगा शौर्य यात्रा निकली तो यहां मयंक गोयल के प्रबंधन ने वास्तव में भाजपा के बड़े नेताओं को प्रभावित किया। बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री और तिरंगा शौर्य यात्रा के प्रदेश प्रभारी अनूप गुप्ता ने मयंक गोयल के प्रबंधन की तारीफ की। यहां सभी ने देखा कि मई के महीने में कार्यकताओं की एक बड़ी भीड़ मौजूद थे। तिरंगा शौर्य यात्रा में पब्लिक पहुंची थी और सबसे बड़ी बात अनुशासन और व्यवस्था की थी। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय बैठक में अनूप गुप्ता ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए मयंक गोयल की जमकर तारीफ की और इसके बाद बुलंदशहर वाली बैठक में भी जब प्रदेश महामंत्री से मयंक गोयल मिले तो उन्होंने भी मुस्कराकर मयंक गोयल के प्रबंधन की तारीफ की और कहा कि तुमने बहुत जबर्दस्त काम किया। ठाकुरद्वारा से लेकर दुर्गा भाभी चौक तक जिस तरह से तिरंगा शौर्य यात्रा निकली। अनेक स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए, जबर्दस्त स्वागत हुआ, जबर्दस्त भीड़ थी और बेहद व्यवस्थित तरीके से इस यात्रा ने बड़े नेताओं को प्रभावित किया है। सूत्र बताते हैं कि गाजियाबाद में निकाली गई यह यात्रा आने वाले समय में अन्य मंडलों के लिये एक रोल मॉडल बन सकती है। क्योंकि इस तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम ने भाजपा के बड़े संगठन नेताओं को प्रभावित किया है। यह भीड़ की दृष्टि से सफल कार्यक्रम था। यह व्यवस्था की दृष्टि से बेहद अनुशासित कार्यक्रम था और पार्टी जो संदेश इस यात्रा के जरिये देना चाहती थी उस संदेश को जनता तक पहुंचाने में मयंक गोयल का मैनेजमेंट सफल रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि मयंक गोयल के नेतृत्व में निकली ये तिरंगा शौर्य यात्रा रोल मॉडल बन सकती है। अन्य जिलों में भी इसी थीम पर यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि जिस तरह से गाजियाबाद महानगर में तिरंगा शौर्य यात्रा निकली है, उसकी दूरी कितनी थी, उसके स्वागत प्वाइंट कितने थे, उनकी थीम किस तरह से सजाई गई थी और किस तरह से वो एक व्यवस्थित कार्यक्रम को लेकर चले हैं। भले ही भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए हैं और इसे मुस्कराकर वो कार्यकताओं की उपलब्धि बता रहे हैं वो इसका पूरा क्रेडिट महानगर के देवतुल्य कार्यकताओं को दे रहे हैं, मगर इस तथ्य को भी नहीं झुठलाया जा सकता कि मयंक गोयल ने अध्यक्ष के रूप में जो कार्यक्रम मिला उस पर बेहद बारीकी से काम किया और एक सफल कार्यक्रम उन्होंने अपने नाम किया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मेरठ पुलिस को गुंडे की खुली चुनौती….. जिसके सामने हवा भी मुड़ जाती है,उसके साम…

Published

on


\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0915\u094b \u0917\u0941\u0902\u0921\u0947 \u0915\u0940 \u0916\u0941\u0932\u0940 \u091a\u0941\u0928\u094c\u0924\u0940…..\n\u091c\u093f\u0938\u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0939\u0935\u093e \u092d\u0940 \u092e\u0941\u0921\u093c \u091c\u093e\u0924\u0940 \u0939\u0948,\u0909\u0938\u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0915\u094d\u092f\u093e \u091a\u0940\u091c\u093c \u0939\u0948 \u0935\u093e\u0939 \u0930\u0940 \u092e\u0947\u0930\u0920 \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938…\u0907\u0938\u0915\u0940 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0940 \u0924\u0938\u094d\u0935\u0940\u0930 \u0917\u093f\u0921\u093c\u0917\u093f\u0921\u093c\u093e\u0924\u0947 \u0939\u0941\u090f \u0905\u0917\u0930 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0906\u092f\u0940 \u0924\u094b \u0917\u0941\u0902\u0921\u0947 \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0915\u0947 \u0907\u0915\u093c\u092c\u093e\u0932 \u0915\u0948\u0938\u0947 \u092e\u093e\u0928\u0947\u0902\u0917\u0947 ….\n\n\u0907\u0938 \u0917\u0941\u0902\u0921\u0947 \u0915\u093e \u0928\u093e\u092e \u0939\u0948 \u0938\u093f\u0926\u094d\u0927\u093e\u0930\u094d\u0925 \u0915\u0938\u093e\u0928\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u093e \u0926\u093e\u0935\u093e \u0939\u0948 \u0915\u093f \u0939\u0935\u093e \u092d\u0940 \u092e\u0941\u0921\u093c\u0915\u0930 \u091a\u0932\u0924\u0940 \u0939\u0948 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947\u0964 \n\u0917\u0941\u0902\u0921\u0947 \u0915\u0947 \u0926\u093e\u0935\u0947 \u092e\u0947\u0902 \u0926\u092e \u0939\u0948\u0902 \u0915\u094d\u092f\u094b\u0902\u0915\u093f \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0935\u093e\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0940 \u092e\u094c\u091c\u0942\u0926\u0917\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0938\u093e\u0928\u093e \u0928\u0947 \u0936\u0941\u092d\u092e \u0928\u093e\u092e \u0915\u0947 \u090f\u0915 \u0938\u094d\u091f\u0942\u0921\u0947\u0902\u091f \u0915\u094b \u092c\u0947\u0930\u0939\u092e\u0940 \u0938\u0947 \u092a\u0940\u091f \u0930\u0939\u093e \u0939\u0948\u0964 \u092e\u0947\u0930\u0920 \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0928\u0947 \u092c\u0940\u091a \u092c\u091a\u093e\u0935 \u0924\u0915 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0915\u093f\u092f\u093e \u092c\u0932\u094d\u0915\u093f \u0917\u0941\u0902\u0921\u0947 \u0915\u0947 \u0939\u093e\u0925\u094b\u0902 \u0936\u0941\u092d\u092e \u0915\u094b \u092a\u093f\u091f\u0928\u0947 \u0926\u093f\u092f\u093e…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo2ODQ1NTU1MjA4MzQwNDg=

मेरठ पुलिस को गुंडे की खुली चुनौती…..
जिसके सामने हवा भी मुड़ जाती है,उसके सामने पुलिस क्या चीज़ है वाह री मेरठ पुलिस…इसकी दूसरी तस्वीर गिड़गिड़ाते हुए अगर नहीं आयी तो गुंडे पुलिस के इक़बाल कैसे मानेंगे ….

इस गुंडे का नाम है सिद्धार्थ कसाना। इसका दावा है कि हवा भी मुड़कर चलती है इसके सामने।
गुंडे के दावे में दम हैं क्योंकि पुलिस वालों की मौजूदगी में कसाना ने शुभम नाम के एक स्टूडेंट को बेरहमी से पीट रहा है। मेरठ पुलिस ने बीच बचाव तक नहीं किया बल्कि गुंडे के हाथों शुभम को पिटने दिया…..

Continue Reading

Trending