ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में एसीआर पर विवाद, दो चिकित्सकों ने नौकरी छोड़ने की दी चेतावनी

गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में काम कर रहे दो चिकित्सकों ने वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) को लेकर सीएमएस से आपत्ति जताई है। इस विषय पर उन्होंने सीएमओ को नौकरी छोड़ने की चेतावनी भी दी है। चिकित्सकों का कहना है कि वे हमेशा मरीजों के इलाज में तत्पर रहते हैं, फिर भी उनकी एसीआर सामान्य श्रेणी में रखी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे तुरंत अपनी नौकरी छोड़ देंगे। हालांकि, किसी भी चिकित्सक ने इस मामले में सीएमएस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक ने सीएमएस कार्यालय में इस मुद्दे पर तीखा विवाद किया। वहीं, दूसरे चिकित्सक ने कहा कि वे अस्पताल की सुविधाओं के अलावा भी मरीजों के उपचार में सक्रिय योगदान देते हैं, बावजूद इसके उनकी रिपोर्ट सामान्य दर्ज की गई है। उन्होंने सीएमएस की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे चिकित्सकों का मनोबल गिरता है। चिकित्सकों का कहना है कि वे इलाज के साथ-साथ पोस्टमार्टम और वीआईपी ड्यूटी में भी कभी लापरवाही नहीं बरतते, फिर भी उनके साथ गलत बर्ताव किया गया है।
सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी स्टाफ या चिकित्सक के कार्यों का मूल्यांकन उसके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी तरह का पक्षपात नहीं किया गया है। एसीआर गोपनीय होती है और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। इस मामले में यह जांचा जाएगा कि रिपोर्ट किस स्तर से लीक हुई है।
उत्तर प्रदेश
अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओग…
अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओगे…..
बुलंदशहर में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा , बिना मानक व बिना लाइसेंस के चल रही थी घी की फैक्ट्री….
खाद्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा मंदिर रोड पर जब एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में क्रीम,तैयार और अधबना घी मिला,इस फैक्ट्री में ना तो कोई साफ सफाई थी और ना ही घी को तैयार कर उचित वातावरण मे रखने की कोई जगह l
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए इस घी और क्रीम के नमूने लेकर जांच को भेजे है l यहां तैयार घी किसी के भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है l फ़िलहाल सारे माल और फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है……..
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में आयोजित भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

गाजियाबाद। आज गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें हजारों देशभक्त नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से शुरू होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
यह गौरवमयी यात्रा विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडों से सजाई गई सड़कों पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी।
विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द को भी मजबूत करती है।”
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने वक्तव्य दिया, “भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित में सबसे आगे रहे हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और बलिदान का प्रतीक है। आज की यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति हर भारतीय के दिल में जीवित है।”
यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, तथा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, सुनील यादव सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षद शामिल थे।
इस यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया और पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
उत्तर प्रदेश
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर …

\u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u0928\u0947 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 ,\u0915\u0939\u093e \u0905\u0917\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942……..\n\n\u092e\u0927\u094d\u092f\u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u0908\u0938\u093e\u0917\u0922\u093c \u092e\u0947\u0902 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u0915\u0947 \u0928\u093f\u0930\u0940\u0915\u094d\u0937\u0923 \u0915\u0947 \u0926\u094c\u0930\u093e\u0928 \u0909\u0938 \u0938\u092e\u092f \u0905\u092b\u0930\u093e-\u0924\u092b\u0930\u0940 \u092e\u091a \u0917\u0908 \u091c\u092c \u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u091c\u094d\u092f\u094b\u0924\u093f\u0930\u093e\u0926\u093f\u0924\u094d\u092f \u0938\u093f\u0902\u0927\u093f\u092f\u093e \u0928\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0908 \u0907\u0938\u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0915\u094b\u0908 \u0915\u0941\u091b \u0938\u092e\u091d \u092a\u093e\u0924\u093e \u0909\u0928\u094d\u0939\u094b\u0902\u0928\u0947 \u091c\u0939\u093e\u0901 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u0928\u091c\u0930 \u0906\u0908 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u0916\u0941\u0926 \u0939\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0915\u0930 \u0926\u0940\u0964 \u0938\u093e\u0925 \u0939\u0940 \u0915\u0939\u093e \u0915\u093f \u092f\u0926\u093f \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u0926\u0930\u0905\u0938\u0932 \u092f\u0947 \u0909\u0928\u0915\u0940 \u0924\u0930\u092b \u0938\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u0915\u0947 \u0938\u094d\u091f\u093e\u092b \u0915\u094b \u0939\u093f\u0926\u093e\u092f\u0924 \u0925\u0940…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo2NzA2MTUyMDI0NDYzMTQ=
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर लगाऊंगा झाड़ू……..
मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वहां झाड़ू मंगाई इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उन्होंने जहाँ गंदगी नजर आई वहां झाड़ू लगाई और खुद ही सफाई कर दी। साथ ही कहा कि यदि फिर गंदगी मिली तो मैं फिर झाड़ू लगाऊंगा दरअसल ये उनकी तरफ से वहां के स्टाफ को हिदायत थी…….
-
ग़ाजियाबाद12 hours ago
एसबी रिकार्ड्स अकादमी स्टूडियो एंड आॅडिटोरियम में ‘हुनर की बात’ कार्यक्रम आयोजित
-
उठते सवालों का करंट19 hours ago
उठते सवालों का करंट
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: New Episode | Delhi vs Mumbai | Episode 12 | Alright! [Weekly Web Series]
-
Ghaziabad Schools21 hours ago
Bal Bharati Public School–Bharat City (BBPS–Bharat City)
-
Ghaziabad Colleges11 hours ago
आरकेजी ग्लोबल स्कूल में समर कैंप का आयोजन
-
साहिबाबाद11 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों पर जलभराव से हर कोई परेशान
-
Entertainment19 hours ago
Trending Video: Main Nachdi | Saunkan Saunkanay 2 | Ammy Virk, Sargun M, Nimrat K, Jasmeen, Kaptaan, Desi Crew
-
ग़ाजियाबाद12 hours ago
गाज़ियाबाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गाड़ी से घिरी युवती की मौत, सीसीटीवी वीडियो सामने आया