ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद: बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 10.70 लाख की डकैती

गाजियाबाद: सिहानीगेट थाना क्षेत्र के मेरठ रोड पर दिनदहाड़े एक बड़े लूट का मामला सामने आया है। स्कूटी पर सवार पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बाइक सवार दो बदमाशों ने 10.70 लाख रुपये लूट लिए। पिस्टल दिखाकर की गई इस लूट ने इलाके में दहशत फैला दी है। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार, पेट्रोल पंप के कर्मचारी स्कूटी पर सवार होकर बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। तभी मेरठ रोड पर पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रुकवाया। पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया और रुपये से भरा बैग लूटकर तुरंत फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश भाग चुके थे।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
सिहानीगेट थाना पुलिस के अनुसार, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस लूट में किसी अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।
साहिबाबाद
जल है तो कल है : पार्षद भूपेंद्र उपाध्याय ने किया गंगा वाटर पाइपलाइन का उद्घाटन

साहिबाबाद। वार्ड 41 झंडापुर गांव में शर्मा गली से लेकर ज्ञानी चौक तक लगभग 290 मीटर की पानी की लाइन डाली जा रही है। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र उपाध्याय ने किया। उन्होंने बताया कि लाइन डालने के बाद लगभग 5000 लोगों को पीने के पानी की सुविधा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिसमें होशियार सिंह नागर, अर्जुन शर्मा, राहुल शर्मा, सुमित शर्मा, सोनू शर्मा, हीरामन, मोनू चौहान, विकास शर्मा सहित गांव वासी उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्षद भूपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गर्मी में गांव की जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ता था, साथ ही साथ पानी खरीद कर पीते थे। अब लोगों को उससे छुटकारा मिल जाएगा। जनता ने एक स्वर में पार्षद का धन्यवाद किया।
ग़ाजियाबाद
समाधान शक्ति सामाजिक संस्था शहीदों के सम्मान में निकालेगी चलो इंडिया गेट विशाल तिरंगा यात्रा

ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दें : पप्पू पहलवान
गाजियाबाद। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में चलो इंडिया गेट विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा शालीमार गार्डन स्थित शहीद स्थल साहिबाबाद से प्रारंभ होकर इंडिया गेट नई दिल्ली तक जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना है। इस आयोजन की पूर्व तैयारी के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन लेखराज छाबड़ी के आॅफिस गुरु कृपा ट्रेवल्स पर किया गया। बैठक में यात्रा की योजना, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग निर्धारण एवं प्रतिभागियों की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। हम सभी देशप्रेमियों, युवाओं और नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दें और राष्ट्रीय एकता का परिचय दें। इस अवसर पर डी एन कोल, भूषण लाल, प्रतीक माथुर, केशव सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, मनोज मिश्रा, प्रमोद, अनिल फोतेदार, मनोज कसाना, भूपेंद्र गोस्वामी, जितेन्द्र कुमार, किरणपाल मावी, निशा चौहान, अनीता राणा, प्रियंका सोलंकी, सुमन, सती रूपा, मुखर्जी, स्नेहलता श्रीवास्तव, राज जैन आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
इन तस्वीरों को देखकर तो आप नहीं कह सकते कि उत्तर प्रदेश में बदमाशों में योगी सरक…

\u0907\u0928 \u0924\u0938\u094d\u0935\u0940\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0926\u0947\u0916\u0915\u0930 \u0924\u094b \u0906\u092a \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0915\u0939 \u0938\u0915\u0924\u0947 \u0915\u093f \u0909\u0924\u094d\u0924\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u092e\u0947\u0902 \u092c\u0926\u092e\u093e\u0936\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u092f\u094b\u0917\u0940 \u0938\u0930\u0915\u093e\u0930 \u0915\u093e \u0915\u094b\u0908 \u0916\u094c\u092b\u093c \u092c\u091a\u093e \u0939\u0948…..\n\u092a\u094d\u0930\u092f\u093e\u0917\u0930\u093e\u091c \u0915\u0940 \u092c\u0924\u093e\u0908 \u091c\u093e \u0930\u0939\u0940 \u0907\u0928 \u0935\u093e\u092f\u0930\u0932 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0907\u0924\u0928\u0940 \u092c\u0930\u094d\u092c\u0930\u0924\u093e \u0914\u0930 \u0926\u0941\u0938\u093e\u0939\u0938 \u0915\u094b\u0908 \u091c\u092c \u0915\u0930\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0924\u094b \u0909\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u092f\u093e \u0915\u093e\u0928\u0942\u0928 \u0915\u093e \u0915\u094b\u0908 \u092d\u092f \u0939\u094b\u0924\u093e \u0939\u094b\u0917\u093e l \u0936\u093e\u092f\u0926 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0924\u092d\u0940 \u0924\u094b \u0926\u0947\u0916\u093f\u092f\u0947 \u0928\u093f\u0937\u093e\u0926 \u0938\u092e\u093e\u091c \u0915\u0947 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0915\u093f\u0924\u0928\u0940 \u092c\u0947\u0930\u0939\u092e\u0940 \u0938\u0947 \u0915\u0941\u091a\u0932\u093e \u0917\u092f\u093e \u0939\u0948 l \u0907\u0928 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0917\u093e\u0921\u093c\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0938\u0947 \u0915\u0941\u091a\u0932\u093e \u0917\u092f\u093e \u0939\u0948 \u0907\u0928\u0915\u0940 \u0939\u0921\u094d\u0921\u093f\u092f\u093e\u0902 \u091f\u0942\u091f \u0915\u0930 \u091a\u0942\u0930 \u091a\u0942\u0930 \u0939\u094b \u0917\u0908 \u0939\u0948 l \u0907\u0928\u0915\u0947 \u090a\u092a\u0930 \u0939\u092e\u0932\u0947 \u0915\u0940 \u0935\u091c\u093c\u0939 \u091c\u092e\u0940\u0928\u0940 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u092c\u0924\u093e\u092f\u093e \u091c\u093e \u0930\u0939\u093e \u0939\u0948 l \u0915\u094d\u092f\u093e \u0907\u0938 \u0938\u0928\u0938\u0928\u0940\u0916\u0947\u091c \u0935\u093e\u0930\u0926\u093e\u0924 \u0915\u094b \u0905\u0902\u091c\u093e\u092e \u0926\u0947\u0928\u0947 \u0935\u093e\u0932\u094b\u0902 \u0915\u094b \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0910\u0938\u093e \u0938\u092c\u0915 \u0938\u093f\u0916\u093e \u092a\u093e\u092f\u0947\u0917\u0940 \u0915\u0940 \u0909\u0928\u092e\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0909\u0928\u0915\u0940 \u0939\u093e\u0932\u0924 \u0915\u094b \u0926\u0947\u0916\u0915\u0930 \u0915\u094b\u0908 \u092d\u0940 \u0910\u0938\u093e \u0926\u0941\u0938\u093e\u0939\u0938 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxNjgxODAxODY1Nzk5MDg2
इन तस्वीरों को देखकर तो आप नहीं कह सकते कि उत्तर प्रदेश में बदमाशों में योगी सरकार का कोई खौफ़ बचा है…..
प्रयागराज की बताई जा रही इन वायरल वीडियों में इतनी बर्बरता और दुसाहस कोई जब करता है तो उसमें पुलिस या कानून का कोई भय होता होगा l शायद नहीं तभी तो देखिये निषाद समाज के लोगों को कितनी बेरहमी से कुचला गया है l इन लोगों को गाड़ियों से कुचला गया है इनकी हड्डियां टूट कर चूर चूर हो गई है l इनके ऊपर हमले की वज़ह जमीनी विवाद बताया जा रहा है l क्या इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वालों को पुलिस ऐसा सबक सिखा पायेगी की उनमें और उनकी हालत को देखकर कोई भी ऐसा दुसाहस न करें…….
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजा…
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के …
-
Entertainment7 hours ago
Trending Video: IBPS Calendar 2025 Change | IBPS New Calendar 2025-26 | IBPS Date Change Full Details By Saurav Sir
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और इसके लिये बंजी जम्प जैसे थ्रिलर का मजा लेना चाह…
-
Entertainment18 hours ago
Trending Video: ଅନନ୍ତା | Ananta Title Track | Full Song | Odia Movie | Sabyasachi Mishra | This Raja
-
Ghaziabad Schools24 hours ago
DiViNiTi School Vasundhara, Ghaziabad | Best School In Vasundhara
-
Ghaziabad Schools21 hours ago
DPS HRIT CAMPUS
-
उत्तर प्रदेश6 hours ago
खेल खेल में आफत में जान , पार्क में लगी बेंच में फंसी मासूम की अंगुली,कड़ी मशक्क…