ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में डिवाइडर टकराने से एमबीबीएस छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद। गुरुवार सुबह चार बजे, प्रताप विहार से दिल्ली की ओर जा रही एक कार वृंदावन ग्रीन यू-टर्न के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस कार में गाजियाबाद के एक निजी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के दो छात्र, प्रयागराज के अभिषेक सोमवंशी और सिद्धार्थनगर के अवतांश पांडे सवार थे।
हादसा इतना भयानक था कि कार को काफी नुकसान पहुँचा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने यहां घायल अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अवतांश का इलाज जारी है। एसपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
World8 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
दिल्ली6 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
देश8 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
ग़ाजियाबाद6 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
Entertainment6 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
स्पोर्ट्स8 hours agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर और रवि विश्नोई टीम में शामिल
-
देश6 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment8 hours agoसंजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस
