Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: होटल में बुलाकर नाबालिग को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

गाजियाबाद। लोनी के अंकुर विहार थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर होटल ले जाने और उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गलत काम करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को सरफराज नामक युवक ने बहला-फुसला कर होटल ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट के बाद से आरोपी फरार था, जिसे अंततः गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान सरफराज ने बताया कि उसकी पीड़िता से लगभग दो हफ्ते पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में उसने फोन कर पीड़िता को बुलाया। पीड़िता ने अपने घर पर बाजार जाने का झूठा बहाना बनाकर उसके साथ आने का तय किया। आरोपी ने उसे ऑटो द्वारा होटल ले जाकर उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और उसके बाद गलत कार्य किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है गुम शुदा / लापता …..

Published

on

ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है

गुम शुदा / लापता
……

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफस…

Published

on


\u0928\u0947\u0924\u093e \u0939\u094b \u0924\u094b \u0910\u0938\u093e \u091c\u094b \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u091f\u0940 \u0914\u0930 \u092c\u0928\u093e\u0935\u091f\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0930\u093e\u0939\u0924 \u0926\u0947 \u0914\u0930 \u092c\u0947\u0932\u0917\u093e\u092e \u0905\u092b\u0938\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0917\u093e\u092e \u0932\u0917\u093e\u092f\u0947…..\n\n\u0915\u0930\u0940\u092c \u0938\u093e\u0922\u093c\u0947 \u091b\u0939 \u092e\u093f\u0928\u091f \u0915\u093e \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u091c\u093f\u0938\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0927\u0948\u0930\u094d\u092f \u0914\u0930 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0939\u093f\u092e\u094d\u092e\u0924 \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u0915\u092e \u0938\u0947 \u0915\u092e \u091c\u0928\u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u0928\u093f\u0927\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0925\u094b\u0921\u093c\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0928\u093f\u0915\u093e\u0932 \u0915\u0930 \u0907\u0938\u0947 \u091c\u0930\u0941\u0930 \u0926\u0947\u0916\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u0939\u0930\u093f\u092f\u093e\u0923\u093e \u0915\u0947 \u0921\u093f\u092a\u094d\u091f\u0940 \u0938\u094d\u092a\u0940\u0915\u0930 \u0914\u0930 \u091c\u0940\u0902\u0926 \u0915\u0947 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u0921\u0949 \u0915\u0943\u0937\u094d\u0923 \u092e\u093f\u0921\u094d\u0922\u093e \u0915\u093e, \u0939\u0941\u0921\u093e \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0928\u0947 \u092c\u093f\u0928\u093e \u092c\u0924\u093e\u090f \u0914\u0930 \u092c\u093f\u0928\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0926\u093f\u090f \u0926\u0940\u0935\u093e\u0928\u0916\u093e\u0928\u093e \u092e\u093e\u0930\u094d\u0915\u0947\u091f \u092e\u0947\u0902 \u0917\u0930\u0940\u092c \u0926\u0941\u0915\u093e\u0928\u0926\u093e\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0909\u091c\u093e\u0921\u093c \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093e\u0928\u0915\u093e\u0930\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u092e\u094c\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0947 \u0914\u0930 \u0905\u0927\u093f\u0915\u093e\u0930\u0940 \u0915\u094b \u092c\u0941\u0932\u093e\u092f\u093e…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMDgxNDEzMTcyMzM4NTIz

नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफसरों को लगाम लगाये…..

करीब साढ़े छह मिनट का ये वीडियो है जिसे देखने के लिए धैर्य और करने के लिए हिम्मत चाहिए। कम से कम जनप्रतिनिधियों को थोड़ा वक्त निकाल कर इसे जरुर देखना चाहिए। ये वीडियो है हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा का, हुडा विभाग ने बिना बताए और बिना वक्त दिए दीवानखाना मार्केट में गरीब दुकानदारों को उजाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारी को बुलाया…..

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम करेगा रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण, योजना तैयार की गई

Published

on

गाजियाबाद। नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। उद्यान प्रभारी अनुज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों और टीम के साथ बैठक की। बैठक में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के प्रबंधन और मौजूदा कार्यों में सुधार पर चर्चा की गई।

उद्यान प्रभारी के अनुसार, नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से पेड़-पौधों की सिंचाई और आवश्यक कटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की निगरानी सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है, और माली की उपस्थिति 311 ऐप के जरिए दर्ज की जा रही है, जिससे विभाग के कार्यों में सुधार हो रहा है।

पौधों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए नलकूप की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर फेंसिंग, सिंचाई के लिए समरसेबल पंप स्थापित करने और बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है।

विजयनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन, गड्ढा खोदाई और पौधों की सूची तैयार करने का निर्देश उद्यान पर्यवेक्षकों को दिया गया है।

Continue Reading

Trending