ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में 58 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ मामला दर्ज
गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र के आनंद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित निशी मैन्यूफेक्चरिंग प्रालि के मालिक, विभु कुशवाहा ने कंपनी के कर्मचारी अनिल कुमार पर 58 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। विभु ने कहा कि अनिल ने अपने एक दोस्त को कंपनी का ग्राहक दिखाकर 58 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कराए और उन पैसे का गबन कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कौशांबी निवासी विभु कुशवाहा की यह कंपनी आनंद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। अनिल कुमार पिछले करीब चार साल से कंपनी में अकाउंटिंग का काम कर रहा था। विभु के द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया है कि अनिल ने अपने दोस्त फैजल पटेल को कंपनी का ग्राहक बताते हुए 58 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कराए। इसके साथ ही, वह अन्य ग्राहकों के लेन-देन को भी अपने निजी बैंक खाते में कर रहा था।
जब विभु ने कंपनी के बैंक स्टेटमेंट निकलवाए, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोप यह भी लगाया गया है कि गबन का पता चलने के बाद अनिल कुमार का कोई भी अता-पता नहीं है। विभु ने इस गबन में अनिल के परिजनों की भी संलिप्तता की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कंपनी के वित्त का ऑडिट कराया जा रहा है। एसीपी साहिबाबाद, रजनीश उपाध्याय ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कंपनी की ओर से दिए गए बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की तलाश जारी है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
World19 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद17 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
Entertainment17 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
देश19 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
Entertainment19 hours agoसंजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस
-
ग्रेटर नोएडा14 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
दिल्ली17 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
देश17 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
