ग़ाजियाबाद
गाज़ियाबाद के पिलखन के पेड़ पर आकृति का उद्भव, महिलाओं ने खाटू श्याम की पूजा-अर्चना शुरू की

गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर क्षेत्र के शकूरपुर गांव के निकट चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल पर एक पिलखन के पेड़ में दिखाई दे रही आकृति को खाटू श्याम का स्वरूप मानकर स्थानीय लोगों ने इसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी।
सोमवार की शाम इस मामले ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान आकर्षित किया, जिसके बाद आसपास के गांवों की महिलाओं की भीड़ वहां इकट्ठा होने लगी। महिलाओं ने खाटू श्याम के जयकारों के साथ पूजा करने के साथ-साथ कीर्तन भी प्रारंभ किया। ग्राम प्रधानपति महेश चौधरी ने बताया कि उनके गांव के अलावा भोजपुर, चुड़ियाला, पलौता, सैदपुर, भड़जन, तलहैटा सहित कई अन्य गांवों से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लोग यहां खाटू श्याम के मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
महेश ने बताया कि दो दिन पहले कुछ ग्रामीण चंद्रशेखर स्मारक स्थल पर घूमने गए थे। वहां पिलखन के पेड़ पर उन्हें एक विशेष आकृति दिखाई दी, जिसे ग्रामीणों ने खाटू श्याम का स्वरूप समझते हुए विधिपूर्वक पूजा करना शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश
पोस्ट ऑफ द डे
उत्तर प्रदेश
समाधान शक्ति सामाजिक संस्था ने किया सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा का सम्मान

गाजियाबाद। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के द्वारा रविवार को महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक प्रचंड जीत पर उत्सव भवन (गायत्री भवन) 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन में गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा का बहुत भव्य स्वागत सम्मान पार्षद ओमवती देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद यशपाल प्रसाद, पार्षद प्रवीण भाटी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, पार्षद ठाकुर मदन राय, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद गोपाल सिंह सिसोदिया, आशीष बंसल, बिजेंद्र भडाना, हरमीत बख्शी, हरीश कुमार गौड़, ओमेंद्र कसाना, किरणपाल मावी, शैलेंद्र सक्सेना, केशव सक्सेना, द्वारिका नाथ कौल और समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के गणमान्य पदाधिकारी, आरडब्ल्यू अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
जन्मदिन
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
जीडीए में की गई सड़क निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
हरनंदीपुरम टाउनशिप: पहले चरण में पांच गांवों की भूमि का अधिग्रहण, तीन गांवों पर रोक
-
ग़ाजियाबाद20 hours ago
गाजियाबाद में कारोबारियों से मलेशिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी
-
ग़ाजियाबाद19 hours ago
अयोध्या जा रहे मां-बेटे समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत
-
देश19 hours ago
प्रयागराज पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, कुंभनगरी का किया हवाई सर्वे
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
संत त्रिलोचन दास महाराज जैसे संत ही पूरे विश्व को सही दिशा व दशा दे सकते हैं : श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
-
दिल्ली19 hours ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर AAP प्रमुख केजरीवाल ने जताया दुख
-
गरम मसाला19 hours ago
कैसी रहेगी थ्री-स्टार की पहली पारी