ग़ाजियाबाद
24 घंटे में गाज़ियाबाद पुलिस की अपराधियों के साथ तीसरी मुठभेड़: दो गौकश गिरफ्तार, एक हुआ घायल
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ों का क्रम लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में, सोमवार से आज तक, पुलिस ने तीन मुठभेड़ें की हैं, जिनमें तीन अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। इसी सिलसिले में, मंगलवार की रात स्वाट टीम और थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने लगभग 15 दिन पहले गोवंश के अवशेष फेंकने वाले गौकशों से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तारियां की हैं। इस मुठभेड़ के दौरान एक गौकश को पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने मंगलवार को जानकारी दी कि स्वाट टीम और थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने बाइक सवार két गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें चांद उर्फ अरशद, जो उझारी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा का निवासी है (वर्तमान पता पीली पट्टी, जनता कॉलोनी, थाना वेलकम, जाफराबाद, दिल्ली), पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं दूसरा आरोपी, आहद निवासी नाला थाना कोतवाली संभल, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे कांबिंग के जरिए पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मिले चार गोवंशों के अवशेष फेंकने के मुख्य आरोपी हैं। इनका बयान है कि वे एनसीआर क्षेत्र से होंडा सिटी में गाय चोरी कर, फिर उन्हें दिल्ली में काटकर, उनके अवशेषों को थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के सड़क किनारे नाले के पास स्थित गड्ढे में दो प्लास्टिक के कट्टों में भरकर फेंक देते थे। इनके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
उत्तर प्रदेश18 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल18 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश18 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
Uncategorized14 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
देश18 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment19 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
देश12 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
-
Entertainment16 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
