Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की अपने पति की हत्या, गिरफ्तार

Published

on

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के ग्रीनबेल्ट के जंगल में 3 दिसंबर 2024 को मृत पाए गए 40 वर्षीय श्रमिक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दो महीने बाद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, श्रमिक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि जब उसके पति को प्रेम संबंध के बारे में पता चला, तो उसने उनकी हत्या करने का फैसला किया।

एसीपी इंदिरापुरम, अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि श्रमिक अपने पत्नी और बेटे के साथ प्रहलादगढ़ी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था, जबकि उसी मकान के दूसरे कमरे में एक जय कुमार राउत भी निवास कर रहा था। दोनों के बीच करीब एक साल पहले प्रेम संबंध विकसित हो गए। जब श्रमिक को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उसने परिवार के साथ दूसरी जगह रहने का निर्णय लिया, लेकिन उसकी पत्नी और जय फोन पर संपर्क में रहे और छिपकर मिलते रहे।

1 दिसंबर को श्रमिक ने ग्रीन बेल्ट में दोनों को पकड़ लिया। जब अवैध संबंध का खुलासा हुआ, तो उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहां छोड़कर भाग गए। एसीपी ने बताया कि 2 दिसंबर को मृतक के बेटे ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

3 दिसंबर को शव मिलने के बाद शुरूआती जांच में जय का नाम सामने आया, लेकिन वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। शनिवार को पुलिस ने ग्रीन बेल्ट पुलिया के पास से उसे पकड़ लिया और श्रमिक की पत्नी को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया। दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।

Continue Reading

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending