ग़ाजियाबाद
29 करोड़ रुपये से दूर होगा गाजियाबाद में अंधेरा

नगर निगम ने बना लिया है साल 2025-26 का पूरा प्लान, प्रमुख चौराहों से लेकर कॉलोनी में भी दूर किए जाएंगे ब्लैक स्पॉट
गाजियाबाद : नगर निगम गाजियाबाद ने वर्ष 2025-26 के लिए बीते दिनों बजट पास किया था। जिसमें 3722 करोड़ रुपए खर्च करते हुए गाजियाबाद को विकास के पथ पर अग्रसर करने का प्लान बनाया गया है। वहीं नगर निगम गाजियाबाद के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम गाजियाबाद द्वारा प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने, ब्लैक स्पॉट खत्म करने और प्रमुख स्थानों से लेकर कॉलोनी और अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी करने के लिए लगभग 29 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान बनाया गया है। इसमें बड़ी संख्या में हाई मास्ट लाइट और सड़कों पर लगने वाली इमरजेंसी लाइट को लगाने का प्लान बनाया गया है। बताया जा रहा है कि शहर के ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए लगातार नगर निगम के पास पत्र आ रहे थे, जिनका संज्ञान लेते हुए इस बार नगर निगम ने अपना बजट बढ़ाया है।
ब्लैक स्पॉट भी होंगे कम
नगर निगम गाजियाबाद का प्लान है कि शहर में पिछले साल 23 नए ब्लैक स्पॉट होने की पुलिस, परिवहन और अन्य विभागों द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए इन सभी 23 स्थानों को ब्लैक स्पॉट से हटाकर यहां नई आधुनिक लाइटों को लगाकर प्रकाश व्यवस्था करने का प्लान बनाया जा रहा है ताकि शहर गाजियाबाद ज्यादा जगमग नजर आए।
प्रमुख बाजारों और चौराहों पर लगेगी बड़ी लाइटें
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जानकारी दी है कि शहर को रोशन करने के लिए प्रकाश विभाग द्वारा इस बार 29 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है ताकि जगह-जगह प्रमुख बाजारों और इलाकों में बड़ी लाइटें लगाई जा सकें। जिससे लोगों को रात के समय अंधेरा ना महसूस हो। साथ ही अंधेरा कम रहेगा, तो सड़क हादसों, अपराध और अन्य परेशानियों में भी कमी आती है। उन्होंने बताया है कि वित्तीय वर्ष के लिए सभी काम शुरू कर दिए गए हैं। वहीं आने वाले दिनों में कई प्रमुख स्थानों पर बड़ी लाइटें लगवाई जाएगी ताकि अंधेरे को दूर किया जा सके।
उत्तर प्रदेश
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..
मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……
ग़ाजियाबाद
भारत तरक्की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।
उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।
उत्तर प्रदेश
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
बेजुबान को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले गया चालक,मामला संज्ञान में आने पर पुलिस न…
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
मशहूर कराची बेकरी पर हिन्दू संगठन ने की तोड़फोड़ और प्रदर्शन…. ये हैदराबाद मे…
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
ड्यूटी से नदारत होकर नाच गाने का लुफ्त लेते पुलिस वालों पर गिरी गाज,किये गये सस…
-
Entertainment22 hours ago
Trending Video: Jinguchaa – Lyrical | Thug Life | Kamal Haasan | Mani Ratnam | STR | AR Rahman | RKFI | MT | RG
-
Entertainment18 hours ago
Trending Video: Mithi Bole Bangro (Official Video) Masoom Sharma | Sapna Choudhary | New Haryanvi Song 2025
-
उत्तर प्रदेश14 hours ago
कांग्रेस कार्यालय पर कब्जे को लेकर लडाई….. उत्तराखंड के रामनगर में कांग्रेस क…
-
ग़ाजियाबाद20 hours ago
गाज़ियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, कहा – “धोखेबाज और झूठा राष्ट्र”
-
Entertainment15 hours ago
Trending Video: அம்மா நான் PREGNANT..😍 UNEXPECTED SURPRISE ❤️