Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 पात्र लोगों को मिला ईडब्ल्यूएस भवन

Published

on

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने 48 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) भवनों का आवंटन किया है। इसमें 25 योग्य आवेदकों के बीच लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया।

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में स्थित योजना संख्या 853-41डी0 के तहत 48 ईडब्ल्यूएस भवनों का आवंटन किया गया है।

यह लॉटरी ड्रा गाजियाबाद के हिन्दी भवन, लोहिया नगर में सुबह 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में, अपर सचिव, वित्त नियंत्रक और परियोजना अधिकारी, डूडा, गाजियाबाद के समक्ष सम्पन्न हुआ। इस मौके पर 25 योग्य आवेदकों के नामों का चयन किया गया, जिन्हें अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित भवनों के स्वामी बनने का अवसर मिलेगा।

ग़ाजियाबाद

वसुंधरा में डॉ. बीआर अंबेडकर जनकल्याण समिति ने मनाई बुद्ध पूर्णिमा

Published

on

साहिबाबाद। सोमवार को वसुंधरा बर चौक पर डॉ बीआर अंबेडकर जनकल्याण समिति द्वारा धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा का और्व मनाया गया। डॉ बी आर अंबेडकर जनकल्याण समिति वसुंधरा ने सुबह महामाया बुद्ध विहार पर भंते द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा को दूध और नारियल के पानी से नहलाया गया। ओर बुद्ध वंदना की गई उसके पश्चात बुद्ध चौक सेक्टर 5 निकट कोतवाली इंदिरापुरम पर भगवान बुद्ध की मूर्ति पर सभी अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध अहिंसा के पुजारी थे। उनमें दयालुता एवं करुणा का भंडार था। उन्होंने अपना सारा जीवन मानव कल्याण के हित में ही बिताया था। तभी हम उनके आदर्शों पर चल सकेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनीत त्यागी, पूर्व पार्षद महेंद्र चौधरी, आशीष चौधरी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक, आईसी रवि, अध्यक्ष महेश चंद्र गौतम, उपाध्यक्ष आर एस सुमन, महासचिव ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव एमपी सिंह, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह , शशिकांत, अंजना प्रकाश, कृष्ण सुमन ने भगवान बुद्ध के गाने गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

सपा कार्यालय पर मनाई गई महात्मा बुद्ध की जयंती

Published

on

गाजियाबाद । सोमवार को समाजवादी पार्टी के आर.डी.सी, राजनगर कार्यालय पर भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने हमेशा समाज को अहिंसा, त्याग और सत्य का संदेश देकर मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने पूरे विश्व में शांति का संदेश दिया। भगवान बुद्ध ने करुणा, अहिंसा और समता का मार्ग दिखाया था। आज जब देश में नफरत,भेदभाव और असमानता की राजनीति हावी है, भगवान बुद्ध का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। बुद्ध पूर्णिमा हमें याद दिलाती है कि शासन का धर्म सेवा और न्याय है, सत्ता का घमंड नहीं। भगवान बुद्ध के द्वारा दिए गए अनमोल वचन प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान और जागरूकता के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष, राजन कश्यप महानगर महासचिव, वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, संदीप प्रधान जिला अध्यक्ष बाबा साहब बहिनी ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार यादव जिला सचिव अवधेश यादव जिला सचिव धीरेंद्र यादव, अरुण सिंह, सुभाष सिंह, नवीन कुमार शर्मा, रामपाल सिंह राजोरा, अखिलेश सिंह, खालिद हुसैन, रिजवान चौधरी, राहुल रावत कार्यालय प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

भाजपा महानगर मंडल प्रवासियों की लिस्ट जारी

Published

on

महामंत्री-पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पार्षदों को मिली जिम्मेदारी

गाजियाबाद। भाजपा महानगर की मंडल प्रवासी सूची घोषित हो गई है। मंडल प्रवासियों में पूर्व महानगर अध्यक्ष, पर्व पार्षद से लेकर कई अन्य नाम शामिल हैं। भाजपा के निवर्तमान महानगर महामंत्री राजेश त्यागी को मुरादनगर देहात मंडल का प्रवासी बनाया गय है। पूर्व महामंत्री राजन आर्य वाल्मीकि को मुरादनगर शहर मंडल का मंडल प्रवासी बनाया गया है। गांधीनगर मंडल का प्रवासी भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोबिन तोमर को बनाया गया है। कविनगर मंडल का प्रवासी विनोद कसाना को बनाया गया है। राजनगर मंडल का प्रवासी संजीव झा का बनाया गया है। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष रहे संजयकांत शर्मा को शालीमार गार्डन का मंडल प्रवासी बनाया गया है। जयकमल अग्रवाल को अर्थला -मोहननगर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा को शहर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। पूर्व पार्षद जयनंद शर्मा को खोड़ा मंडल का प्रवासी बनाया गया है। साहब सिंह सिरौही को लाजपत मंडल का प्रवासी बनाया गया है। भानू शिशौदिया को बृजविहार मंडल का प्रवासी बनाया गया है। अमित रंजन को इंदिरापुरम मंडल और अजय शर्मा को वसुंधरा मंडल का प्रभारी बनाया गया है। सच्चिदानंद शर्मा को नंदग्राम मंडल तथा नवनीत मित्तल को क्रॉसिंग मंडल का प्रवासी बनाया गया है। देवेंद्र यादव को विजयनगर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। इसके अलावा प्रहलाद दुआ को प्रताप विहार तथा गुंजन शर्मा को खोड़ा-मकनपुर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। सोमवार को ही बुलंदशहर में मंडलों को लेकर बैठक आयोजित हुई थी और इसी बैठक के बाद मंडल प्रवासियों की सूची जारी कर दी गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending