Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में हिंदू युवती से विवाह के बाद शहजाद बना शिव

Published

on

गाजियाबाद। दिल्ली के निवासी शहजाद ने भोपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म को अपनाया और उनका नया नाम शिव भारद्वाज रखा गया है। उन्होंने सात साल पहले दिल्ली की साक्षी से शादी की थी। अब उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर विधिपूर्वक हिंदू धर्म अपनाने के संस्कार पूरे किए हैं।

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि यह शहजाद की घर वापसी है, जिसमें उनके संगठन ने सहायता प्रदान की है। सात साल पहले, शहजाद और साक्षी ने अपने परिवार से छिपकर शादी की थी और तब से दिल्ली में अलग रह रहे थे। उसकी शादी के बाद, शहजाद ने साक्षी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया। बल्कि, उन्होंने साक्षी की पूजा-पाठ और संस्कृति का सम्मान किया।

हिंदू धर्म को अपनाने की इच्छा जताते हुए, शहजाद ने संगठन से मदद मांगी थी। पिंकी चौधरी ने बताया कि 21 जनवरी को आर्य समाज मंदिर में उन्होंने पूरी विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म ग्रहण किया। इसके बाद उनका नाम शिव कुमार भारद्वाज रखा गया। इस घटना के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जहां एक वायरल वीडियो में साक्षी और शिव संगठन के साथ खुद को सुरक्षित बता रहे हैं।

पिंकी चौधरी ने आगे बताया कि शिव कुमार और साक्षी को दिल्ली में पूरी सुरक्षा के साथ रखा गया है। जहां वे रह रहे हैं, वहां संगठन के कार्यकर्ताओं की निगरानी है। अगर उस परिवार को निवास, रोजगार या भविष्य के निर्धारण में कोई समस्या होती है, तो संगठन उनके समर्थन के लिए खड़ा है। हम उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे।

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद के होटल में कर्मचारी पर हमला, महिलाओं ने भी लगाए थप्पड़; लूट और हत्या का आरोप

Published

on

गाजियाबाद (लोनी): लोनी बार्डर स्थित एक होटल में सोमवार देर शाम मारपीट और लूट की चौंकाने वाली घटना हुई। दिल्ली के बदरपुर निवासी सलमान, अपने साथियों और दो महिलाओं के साथ होटल में घुसा और वहां एक कर्मचारी के साथ बुरा व्यवहार करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने कर्मचारी से पैसे लूटे और जाते वक्त होटल के फ्रीज से पानी पी लिया। इस पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना का प्रारंभ रविवार को हुआ था। गाजियाबाद के लोनी निवासी उज्ज्वल, जो ‘US होटल’ के मालिक हैं, के अनुसार, रविवार को सलमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल आया था। बाहर निकलते समय उसने अपनी प्रेमिका को मारना शुरू कर दिया। होटल कर्मचारियों ने दखल देते हुए दोनों को शांत किया और उन्हें घर भेज दिया।

सोमवार देर शाम, सलमान अपने चार साथियों और दो महिलाओं के साथ फिर होटल पहुंचा। उस समय होटल कर्मचारी गौरव परिसर में बेंच पर लेटा हुआ था। आरोपी अंदर आते ही, उनमें से एक महिला ने गौरव को थप्पड़ मारा और उसके साथ मारपीट की। अन्य युवकों ने भी गौरव पर हमला किया।

बाद में, शामिल महिला रूबीना ने होटल कर्मचारी की जेब से 1800 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद भी उनकी बदतमीजी जारी रही, एक युवक ने होटल के फ्रीज से पानी की बोतल निकालकर पी और फिर अन्य साथियों को भी दी।

पीड़ित होटल मालिक उज्ज्वल का कहना है कि आरोपियों के पास चाकू और उस्तरा थे, और उनका इरादा गंभीर हिंसा करना था। उन्होंने होटल कर्मचारी को खींचकर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। देर रात उज्ज्वल ने लोनी बार्डर थाने में सलमान समेत पांच युवकों और दो महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मारपीट, जानलेवा हमला, लूट और धमकी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओग…

Published

on

अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओगे…..

बुलंदशहर में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा , बिना मानक व बिना लाइसेंस के चल रही थी घी की फैक्ट्री….
खाद्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा मंदिर रोड पर जब एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में क्रीम,तैयार और अधबना घी मिला,इस फैक्ट्री में ना तो कोई साफ सफाई थी और ना ही घी को तैयार कर उचित वातावरण मे रखने की कोई जगह l
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए इस घी और क्रीम के नमूने लेकर जांच को भेजे है l यहां तैयार घी किसी के भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है l फ़िलहाल सारे माल और फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है……..

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में आयोजित भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

Published

on

गाजियाबाद। आज गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें हजारों देशभक्त नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से शुरू होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

यह गौरवमयी यात्रा विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडों से सजाई गई सड़कों पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द को भी मजबूत करती है।”

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने वक्तव्य दिया, “भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित में सबसे आगे रहे हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और बलिदान का प्रतीक है। आज की यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति हर भारतीय के दिल में जीवित है।”

यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, तथा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, सुनील यादव सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षद शामिल थे।

इस यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया और पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

Continue Reading

Trending