Connect with us

देश

बीजेपी उम्मीदवार ने केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए

Published

on

नई दिल्ली। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने बुधवार को कहा कि मुफ्त योजनाएं जनता का अधिकार हैं और सभी सरकारें ऐसा करती हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान यह कहकर जनता को डराने की कोशिश की थी कि अगर ‘आप’ सरकार नहीं बनी, तो दिल्लीवासियों के लिए शुरू की गई मुफ्त योजनाएं समाप्त हो जाएंगी।

अलका लांबा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उन्हें दिल्ली की जनता को डराने का कोई अधिकार नहीं है।” उन्होंने आगे बताया, “ये योजनाएं उनके द्वारा नहीं दी जा रही हैं, न ही किसी और द्वारा, बल्कि ये लोगों का अधिकार है। ये योजनाएं शीला दीक्षित और मदन लाल खुराना के समय से चल रही हैं। सभी सरकारें ऐसा करती हैं। केजरीवाल को मुफ्त योजनाओं की राजनीति को वोटों की रोटी सेंकने के लिए बंद कर देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने शीला दीक्षित द्वारा बनाई गई दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली के लोगों ने उन्हें 10 साल का मौका दिया और अब उन्हें समझ आ गया है कि वे सत्ता के लालची हैं और कुर्सी के लालच में किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

उपराज्यपाल द्वारा अवैध घुसपैठियों को राष्ट्रीय खतरा बताने पर अलका ने पूछा, “अगर ये राष्ट्रीय खतरा है, तो प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री क्या कर रहे हैं? चुनाव के समय वो केवल डराने का काम करते हैं।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल पर पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा चुनाव प्रचार कराए जाने के आरोप पर उन्होंने कहा, “ये सिर्फ आरोप नहीं है, बल्कि सच्चाई है। पंजाब की पुलिस और जन-धन, जो पंजाब की जनता के लिए है, उसका इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए कर रहे हैं।”

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्टार्टअप्सः PM मोदी

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप डे पर कहा कि यह दिन लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और एन्ट्रेप्रिन्योरशिप के उत्साह का महोत्‍सव मनाने का दिन है। स्टार्टअप्स परिर्वतन के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
पीएम ने कहा कि वे हमारी पृथ्‍वी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान करने और साथ ही लोगों के लिए अवसर पैदा करने का असाधारण कार्य कर रहे हैं। मुझे उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया, पारंपरिक मानदंडों को चुनौती दी, जोखिम उठाए और अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से परिवर्तनकारी प्रभाव उत्‍पन्‍न किया।
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रिफॉर्म पहल ने स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखने का अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जो पहले अकल्पनीय थे। स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक का उद्धहरण देते हुए भारत के युवा उद्यमियों के दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास स्टार्टअप जगत में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्‍साह ही विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होंगे।

Continue Reading

देश

महाराष्ट्र से चौकाने वाले नतीजे, सभी 29 महानगर पालिकाओं में बीजेपी-महायुती आगे

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए हुए गुरुवार को हुए चुनावों के नतीजे आने लगे। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित सभी प्रमुख शहरों में मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे रुझान और परिणाम स्पष्ट हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।
मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर जैसे अहम नगर निगमों के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी रही। चुनाव परिणाम न केवल स्थानीय प्रशासन की दिशा तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में राज्य की सियासी तस्वीर पर भी असर डाल सकते हैं।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में महायुति के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रुझानों में महायुति ने सभी 29 नगरपालिकाओं में बढ़त बना ही है। बड़ी बात ये है कि 29 में से 27 में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं मालेगांव में शिवसेना शिंदे और अहिल्या नगर से एनसीपी आगे चल रही है।

Continue Reading

देश

कैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है। 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी के बिल्कुल ऊपर एक जेसीबी खड़ी है और उसी ऊंचाई पर बुलडोजर एक्शन चल रहा है।
इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां कालुपुर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के तहत एक पुरानी पानी की टंकी को तोड़ा जा रहा था। यह टंकी करीब 10 मंजिला ऊंची थी और इसकी उम्र लगभग 75 साल बताई जा रही है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को चौंका दिया।
पहले एक भारी क्रेन की मदद से करीब 8 टन वजनी जेसीबी को टंकी के ऊपर पहुंचाया गया। इसके बाद दो अनुभवी ऑपरेटर ऊपर भेजे गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को सील किया गया और टंकी को उपर से तोडा गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending