Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट के भ्रष्ट दरोगा को एंटी करप्शन ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

Published

on

गाजियाबाद। मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने अंकुर विहार थाना में तैनात दरोगा मुन्ना लाल सागर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक धोखाधड़ी और जानलेवा हमले के आरोपी ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए दरोगा पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा कर एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने आरोपी दरोगा के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर कृपाल सिंह, जो बेहटा हाजीपुर लोनी बॉर्डर के निवासी हैं, ने शिकायत की थी कि विकास कुमार ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। दरोगा मुन्ना लाल सागर ने कृपाल सिंह से कहा कि अगर वह मुकदमे से अपना नाम निकलवाना चाहते हैं, तो उन्हें 50 हजार रुपये की रिश्वत देनी होगी। मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम कृपाल सिंह के साथ अंकुर विहार थाना पहुंची।

कृपाल सिंह ने दरोगा को पैसे लाने के लिए कहा। दरोगा मुन्ना लाल ने उन्हें थाने के बाहर रुकने के लिए कहा। जब दरोगा मुन्ना लाल बाहर आए, तो कृपाल सिंह ने उन्हें 20 हजार रुपये सौंप दिए। जैसे ही दरोगा ने पैसे अपनी जैकेट की अंदर वाली जेब में रखे, टीम ने उन्हें गिरफतार कर लिया। इसके बाद टीम ने दरोगा से पूछताछ की और उन्हें ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending