ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच

गाज़ियाबाद। प्रेमी जोड़े की एक साल की प्रेम कहानी का दुखद अंत उनकी मौत के साथ हुआ। दोनों शादी करने के इच्छुक थे, लेकिन उनके परिवार शादी के लिए सहमत नहीं थे। ऐसे में उन्होंने आत्महत्या करने का निर्णय लिया और मुरादनगर के पास हिसाली रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी।
प्रेमी जोड़ा, सागर और विशाखा, जिन्होंने मोदीनगर के सीकरी खुर्द गांव से संबंधित हैं, एक साल से एक-दूसरे के साथ थे। वे विवाह करने के लिए तैयार थे, लेकिन उनके परिवार और गांव के लोग इसके खिलाफ थे।
सागर के परिजन उसकी शादी किसी और से कराने के इच्छुक थे, और इस संबंध में बातचीत भी चल रही थी। गांव वालों ने पुलिस को सूचित किया कि शादी के बारे में जानकारी मिलने के बाद, सागर और विशाखा चार दिन से लापता थे। बाद में पता चला कि दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए थे।
घटना के समय ट्रैक के निकट उपस्थित लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों सुबह से ही आस-पास टहल रहे थे। ट्रेन आने से पहले, वे लगभग 100 मीटर दूर पार्क में बैठे रहे। फिर जैसे ही ट्रेन उनके पास आई, उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उसके सामने कूदने का निर्णय लिया।
ग़ाजियाबाद
विधायक नंदकिशोर गुर्जर का साप्ताहिक बाजार व्यापारियों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

विधायक लोनी बोले मैं व्यापारी और जनता का सारथी हूं
गाजियाबाद: बीते कई दिनों से लगातार लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर साप्ताहिक बाजार, रेहडी, पटरी वालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी रोजगार छीन जाने के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। उन्होंने सबसे पहले लोनी इलाके में विधायक का ठीहा लगाकर साप्ताहिक बाजार व्यापारियों के समर्थन में सब्जी बची। तो अगले ही दिन वह नवयुग मार्केट से लेकर जिला मुख्यालय तक नंगे पैर चलकर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को अन्न त्यागने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को उनकी चेतावनी के बाद उन्होंने कई अधिकारियों से मुलाकात की और शनिवार को जब मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह गाजियाबाद के कार्यक्रम में आए तो उन्होंने साप्ताहिक बाजार की स्थिति यथावत करने वाला आदेश दे दिया। उधर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जिस तरीके से इस पूरे आंदोलन और अभियान को अपने कंधों पर उठाया था।
इसका लाभ उनको मिला, शनिवार को वह नवयुग मार्केट पहुंचे ,तो यहां के व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिस रास्ते से नंदकिशोर गुजरे नंगे पैर गुजरे लोगों ने उनके कदमों के नीचे गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बिछाई और उनका स्वागत किया गया। तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी नंद किशोर गुर्जर द्वारा लाखों लोगों की आवाज उठाने के मामले की तारीफ की है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा यह दो लाख लोगों की जिंदगी से जुड़ा विषय था
लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है की साप्ताहिक बाजार बंद करने, उनके स्थान परिवर्तित करने का मामला कुछ लोगों का नहीं बल्कि दो लाख से अधिक लोगों और उनके परिवारों से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि लोनी में जिस दिन उनके आवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, उसमें महिलाएं और बुजुर्ग थे। उसी दिन उन्होंने कसम खाई थी कि वह इस आंदोलन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने इस पूरे मामले में न सिर्फ मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय को पत्र लिखा था बल्कि प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों पर सीधा हमला भी बोला था।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा पैठ बाजार व्यापारियों का नहीं होने दूंगा नुकसान
शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जहां साप्ताहिक बाजार यथावत स्थिति जारी रखने का निर्देश दिया है। तो वहीं इसी को लेकर गाजियाबाद के पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग ,महापौर सुनीता दयाल की बैठक हुई थी। बैठक में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने नगर निगम को वेंडिंग जोन जल्द से जल्द तलाशने और साप्ताहिक बाजारों के लगने का स्थान तय करने की बात कही है। तो वहीं पुलिस के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से उन्होंने कहा है कि व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को किसी भी प्रकार से नुकसान न पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार मनोज सिंह ने दिशा निर्देश दिए हैं, उसका पालन अब अधिकारियों को करना है, तो वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि गाजियाबाद के व्यापारियों और लोगों के साथ उनका हमेशा से साथ रहा है और वह साप्ताहिक व पैठ बाजार के व्यापारियों को नुकसान नहीं होने देंगे।
शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्री नरेंद्र कश्यप बैठक में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि प्रत्येक इलाके में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का स्थान तय हो ताकि अन्य किसी स्थान पर दुकानदार ना पहुंचे। इससे वहां की यातायात और अन्य व्यवस्था भी ठीक से संचालित होती रहेगी। बैठक में पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मेयर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा व जीडीए वीसी अतुल वत्स भी मौजूद रहे।
अब नगर निगम को बनाना है वेंडिंग जोन का पूरा प्लान
नगर निगम के सूत्रों से जानकारी मिली है कि नगर निगम को अब इस पूरे मामले में वेंडिंग जोन का प्लान और स्थान तय करना है। इसके लिए 13 फरवरी तक का समय तय किया गया था। देखना होगा 13 फरवरी के बाद नगर निगम के अधिकारी और सिस्टम कहां पर बाजार लगवाने को लेकर रणनीति और संस्तुति करता है।
नंदकिशोर बोले साप्ताहिक बाजार व्यापारी मेरा परिवार
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है की साप्ताहिक बाजार से जुड़े व्यापारी उनके परिवार का हिस्सा बन गए हैं। जिस तरीके से वह उनके साथ खड़े थे और उन्होंने पूरी आवाज बुलंद की थी, व्यापारियों ने भी उनका शनिवार को इस गर्मजोशी और अंदाज में स्वागत किया है। विधायक नंदकिशोर ने कहा कि व्यापारी उनका परिवार हैं और वह उनकी मदद के लिए हमेशा आगे आते रहेंगे।
साप्ताहिक बाजारों को नगर निगम करेगा व्यवस्थित : महापौर सुनीता दयाल
पैठ बाजार को लेकर शहर के सभी लोग चिंचित हैं और कहीं न कहीं नगर निगम से आस लगाकर भी बैठे हैं। ये भी सही है कि पैठ बाजारों से लोगों को आने जाने का रास्ता बन्द हो जाता है और स्थानीय लोग बीमारी के दौरान भी अपने घर से अस्पताल नही जा पाते। कई स्थानों पर लम्बा जाम भी लग जाता है। इस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस कमिश्नर भी कार्य कर रहे हैं और अब नगर निगम भी नहीं चाहता कि सड़कों पर जाम बना रहे।महापौर ने कहा, पैठ बाजारों को व्यवस्थित करना है जिससे स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या का समाधान होगा और बाजार के लोगों का रोजगार भी प्रभावित नही होगा। जल्द ही नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका समाधान किया जाएगा लेकिन प्राथमिकता गाजियाबाद के शहरवासियों को दी जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि पैठ बाजार को लेकर सभी चिंतित हैं लेकिन नगर निगम द्वारा जल्द ही पैठ बाजारों एवं साप्ताहिक बाजारों के लिए कार्य पूर्ण कर व्यवस्थित किया जाएगा। इस विषय में नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी और किसी का रोजगार भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद: साहिबाबाद में महिला का शव फंदे से लटका मिला, घरेलू विवाद की आशंका

गाजियाबाद। साहिबाबाद के लिंक रोड थानाक्षेत्र में स्थित कड़कड़ मॉडल गांव में रहने वाली 30 वर्षीय सारा, जो अनूप सिंह की पत्नी थीं, का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। काम से लौटने पर अनूप ने इसे देखा और शव को उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की संभावना सामने आई है।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सारा मूल रूप से फर्रुखाबाद के राजेपुर थानाक्षेत्र के दहिलीया गांव की रहने वाली थीं। उन्होंने पांच साल पहले अनूप सिंह से प्रेम विवाह किया था। अनूप की यह दूसरी शादी थी, जबकि उसकी पहली पत्नी और बच्चे फर्रुखाबाद में रहते हैं।
एसीपी ने आगे बताया कि शनिवार को जब अनूप अपनी कंपनी से काम करके घर पहुंचे, तब उन्होंने सारा को फंदे पर लटका देखा। स्थानीय लोगों की सहायता से वे उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक किसी प्रकार का आरोप या प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।
ग़ाजियाबाद
यूपी के सिलेबस में होगा स्वच्छता का पाठ : मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह

नगर निगम गाजियाबाद के स्वच्छता मोहल्ला स्क्वाड और पायलट प्रोजेक्ट को बनाया जाएगा बेहतर
गाजियाबाद : शनिवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में गाजियाबाद नगर निगम के प्रोजेक्ट माय जीएनएन पोर्टल का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया। साथ ही इस दौरान स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड के प्रोजेक्ट को प्रदेशभर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अपनाने पर सहमति जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि यूपी के सिलेबस में स्वच्छता का पाठ होगा। उन्होंने कहा कि जापान में बच्चों को 6 साल तक कुछ नहीं पढ़ाया जाता है। उनको केवल स्वच्छता और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है, ऐसा अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में भी आवश्यक है। वह शनिवार को गाजियाबाद में नगर निगम के प्रोजेक्ट माय जीएनएन पोर्टल का उद्घाटन करने के लिए उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम के प्रयासों की सराहना की। तो वहीं महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जिलाधिकारी गाजियाबाद दीपक मीणा और मंडला आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की। इस दौरान नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा है कि जल्द ही गाजियाबाद का पूरा पोर्टल आॅनलाइन होगा। आॅनलाइन सुविधा अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों और लोगों से लेकर पीड़ितों को मिलेगी। इनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने पर मंत्रणा भी की गई है।
नगर आयुक्त और महापौर ने मुख्य सचिव को दिया भरोसा गाजियाबाद करेगा बेहतर प्लानिंग
शनिवार को हिंदी भवन में स्वच्छता मोहल्ला स्क्वाड और नगर निगम का पायलट प्रोजेक्ट माय जीएनएन पोर्टल को आनलाइन कर इसकी लांचिंग की गई है। नगर आयुक्त और महापौर ने कहा है कि यह प्रदेश में पहला निगम और शहर होगा जो इस तरीके से अपने पूरे सिस्टम को पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए आॅनलाइन हो रहा है। स्वच्छ मोहल्ला एस्कॉर्ट गाजियाबाद नगर निगम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अब प्रदेशभर में चलाया जाएगा। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार मनोज सिंह ने इसकी प्रशंसा करते हुए महापौर और नगर आयुक्त के प्रयासों की तारीफ की है। इसके साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सहभागिता भी देखने को मिली है।
स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड बनेगा युवाओं के जरिए स्वच्छता का हथियार
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा है कि स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड युवाओं के लिए स्वच्छता का नया अड्डा बनेगा। शनिवार को इस मौके पर मुख्य सचिव ने दो आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन का भी शुभारंभ किया है। जो शहर की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त कर सके वायु प्रदूषण की स्थिति में भी इसके जरिए सुधार और कमी लाने का प्रयास होगा।
गाजियाबाद के 100 स्कूली बच्चे जुड़े हैं स्क्वाड से
गाजियाबाद में स्वच्छता मोहल्ला स्कवायड पर शुरूआत की जा रही है। इसमें लगभग शुरूआती तौर पर 5000 बच्चे जोड़े गए हैं। जिसमें 50-50 बच्चे निजी और सरकारी स्कूलों के हैं। इसके साथ ही उनके अध्यापक, प्रिंसिपल और मैनेजमेंट से लेकर चिंतन ग्रुप द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चिंतन रिसर्च एंड एनवायरमेंट एक्शन ग्रुप की डायरेक्ट भारती चतुवेर्दी भी इसमें विशेष सहयोग कर रही हैं। तो वहीं बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग की टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सभी का मानना है कि बच्चों से बेहतर स्वच्छता की अलख जगाने वाला कोई ब्रांड एंबेसडर नहीं हो सकता है।
जिलाधिकारी से लेकर मंडलायुक्त और पार्षदों से लेकर गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
नगर निगम की ओर से हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में जहां मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोदा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, भारती चतुवेर्दी संस्थापक चिंतन ग्रुप, जिलाधिकारी गाजियाबाद दीपक मीणा, डीसीपी सिटी जोन राजेश कुमार, एडीएम सिटी गंभीर सिंह, एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा, एसएचओ सिहानी गेट सचिन कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके साथ ही सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, सुभाष गर्ग, जीपी अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनीद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, स्वच्छ भारत मिशन की टीम व अन्य पार्षद गण उपस्थित रहे। पार्षदों में शीतल चौधरी, मनोज त्यागी, अमित त्यागी, पूनम सिंह, संजय सिंह, राजीव शर्मा, प्रीति जैन, हिमांशु शर्मा, पार्षद पति मनोज गोयल सहित अन्य नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
गाजियाबाद मे साप्ताहिक बाजारों को लेकर बोले मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज सिंह, क…
-
विदेश23 hours ago
डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ईरान का चाबहार बंदरगाह, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें?
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
सामने आया प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का सच, पत्नी आयशा ने खोला खौफनाक राज; हथौड़े से आखिरी सांस तक किए थे वार
-
देश23 hours ago
दिल्ली में BJP की जीत से गदगद JDU, केजरीवाल की हार पर बोले ललन सिंह-जनता ने दंडित किया
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में बदमाशों का तांडव देखने को मिल…
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
प्रॉपर्टी डीलर के पेट में मारी तीन गोलियां, कहासुनी के बाद पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
-
Entertainment19 hours ago
Trending Video: BTS of the wedding❤️funny moments😂Mouli
-
Entertainment22 hours ago
Trending Video: Bo Killed Everyone in Squid Game 😱