ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में रॉटविलर के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, सोसायटी में मची अफरा-तफरी
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के गुलमोहर गार्डन सोसायटी में एक महिला संगीता त्यागी पर प्रतिबंधित रॉटविलर कुत्ते ने हमला कर दिया। करीब पांच मिनट तक कुत्ते ने उनके हाथ को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया, जिससे उनके हाथ में छह से सात गहरे जख्म हो गए। जब कुत्ते को पालने वाली महिला ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उस पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना के बाद, संगीता के बेटे अक्षय और सोसायटी के अन्य लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटीरेबीज का इंजेक्शन देकर घर भेज दिया।
चिकित्सकों का कहना है कि घाव ठीक होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की भी आवश्यकता हो सकती है। सोसायटी के निवासी अभिषेक पांडेय ने बताया कि Tower 16 के 203 नंबर फ्लैट में एक किराएदार रहता है। सोमवार रात लगभग 11 बजे, संगीता त्यागी उस किराएदार से किसी काम से मिलने गई थीं। उस किराएदार ने रॉटविलर कुत्ता पाला हुआ है। जब संगीता फ्लैट के अंदर गईं, तो खुले में बैठा कुत्ता अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें फर्श पर गिरा दिया। इसके बाद जब किराएदार ने बचाने की कोशिश की, तो कुत्ते ने उसे भी काट लिया।
इस घटना के बाद, सोसायटी के निवासियों ने कुत्तों के काटने की घटनाओं के प्रति विरोध जताया। आरोप है कि इसके बाद कुत्ते प्रेमियों ने कुछ महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना के बाद सोसायटी में हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर नंदग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है और महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों से पूछताछ की गई। देर रात तक पुलिस सोसायटी में उपस्थित रही। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि कुत्ते के मालिक ने पीड़िता संगीता त्यागी का पूरा इलाज कराने और कुत्ते को सोसायटी से बाहर रखने का आश्वासन दिया है। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल14 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
Uncategorized11 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश14 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment15 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment12 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
-
देश9 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
