Entertainment
सैफ अली खान पर हमला करने वाला नेशनल लेवल का रेसलर, बताया सैफ पर हमला करने का कारण

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद के बारे में नए चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हो रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था और जिला स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी कुश्ती में प्रतिस्पर्धा कर चुका है।
आरोपी शहजाद ने पुलिस को जानकारी दी कि वह बांग्लादेश में कम वजन वर्ग में कुश्ती खेलता था। वह जिला और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने खेल का प्रदर्शन करता था। कुश्ती में उसकी विशेष योग्यता के कारण वह सैफ अली खान पर हमले में सफल रहा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह भी बताया कि सैफ पर हमले के बाद शहजाद ने अपने कपड़े 3 से 4 बार बदले थे। घटना को अंजाम देने के बाद वह शहर में घूमता रहा और बांद्रा स्टेशन, दादर, वर्ली, अंधेरी होते हुए ठाणे पहुंचा।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, शहजाद पिछले साल सितंबर में मुंबई आया था। पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले कई प्रसिद्ध हस्तियों के घरों की रेकी की थी। वो रिक्शा चालकों से इन हस्तियों के घरों की जानकारी प्राप्त करता था। पुलिस के अनुसार, उसने बांद्रा में रहनेवाले प्रसिद्ध लोगों के घरों के बारे में भी जानकारी हासिल की थी। शहजाद ने शाहरुख खान, सैफ अली खान और अन्य कई हस्तियों के घरों की रेकी की थी। 30 वर्षीय शहजाद को रविवार सुबह पुलिस ने ठाणे शहर से गिरफ्तार किया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहजाद को मुंबई के बांद्रा इलाके से लगभग 35 किलोमीटर दूर ठाणे के कासरवदावली में हीरानंदानी एस्टेट के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने ठाणे के एक जंगली क्षेत्र में एक श्रमिक शिविर में शहजाद का पता लगाया। सूत्रों का कहना है कि “शहर में सात घंटे तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।” अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Entertainment
Trending Video: Kumkum Bhagya Today Episode | 12 May 2025 |
Entertainment
Trending Video: Chhota Bheem Parody || Gujrati Comedy Video || Kaminey Frendzz
Entertainment
Trending Video: This One is for the Farmers | Dreamz Unlimited | MPACS
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
तीनों विधानसभाओं के विधायक रहे हैं पूरी शिद्दत से दहाड़
-
उत्तर प्रदेश19 hours ago
दबंग युवक ने छात्रा के साथ की मारपीट…. युवक ने कॉलेज प्रांगण मे छात्रा को पीटा…
-
उत्तर प्रदेश18 hours ago
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में नहर में कूदी महिला घरेलू कलह के …
-
उत्तर प्रदेश17 hours ago
मेरठ के लिसाडी गेट क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल… एक युवक के सा…
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Veera | Ep – 329 | Preview | May 09 2025 | Zee Tamil
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
क्या है महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से विधायक अजीतपाल त्यागी की मुलाकात का पैगाम
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
जल्द होगी होल्ड चल रहे गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष पद पर घोषणा
-
Entertainment16 hours ago
Trending Video: Prince and Family Review | Dileep | Binto Stephen | Listin Stephen | Sharis Mohammed