देश
प्रवेश वर्मा बीजेपी के पोस्टर बॉय! – सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने नई दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी संपत्ति पिछले 5 वर्षों में इतनी तेजी से बढ़ी है, जिसे देखकर कोई भी आश्चर्यचकित हो जाएगा। “आप” ने दावा किया है कि प्रवेश वर्मा की चल संपत्ति जो 5 साल पहले 3 करोड़ 20 लाख थी, अब 96 करोड़ 50 लाख तक पहुंच गई है, जो कि 2915 प्रतिशत का इजाफा दर्शाता है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि प्रवेश वर्मा भाजपा के आदर्श नेताओँ में से एक हैं।
उन्होंने बताया कि वर्मा का एफिडेविट जो 18 अप्रैल 2019 का है, जब वह लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार थे, से उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी मिलती है। इसके बाद जनवरी 2025 में उनका दूसरा एफिडेविट सत्यापित किया गया है, जिसमें उनकी कुल संपत्ति, चल-अचल और वार्षिक आय का उल्लेख है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक विधायक के रूप में मुझे पता है कि कमाई करने के लिए हमारे पास बहुत सीमित समय होता है। लेकिन अगर प्रवेश वर्मा के कमाई के स्रोतों का पता विदेशों में लगाया जाए, तो उन्हें वहां की कई विश्वविद्यालयों में लेक्चर देने के लिए बुलाया जाएगा, कि उन्होंने अपनी संपत्ति और वार्षिक आय को इतनी तेजी से कैसे बढ़ाया।
उन्होंने आगे उल्लेख किया कि प्रवेश वर्मा की अचल संपत्ति बाजार के अनुसार 12 करोड़ 30 लाख से बढ़कर 19 करोड़ 10 लाख हो गई है, जो की सामान्य बाजार वृद्धि के अनुरूप है। लेकिन जो बातें चिंताजनक हैं, वे उनकी चल संपत्ति की बढ़ती हुए हैं, जो 5 वर्षों में 3 करोड़ 20 लाख से 96 करोड़ 50 लाख तक पहुंच गई है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मामले में पूरी व्यवस्था काम कर रही है। प्रवेश वर्मा ने 2017-18 में अपनी वार्षिक आय 17 लाख रुपये बताई थी, जबकि अब वह 2023-24 में अपनी आय 19 करोड़ 17 लाख रुपये बताने का दावा कर रहे हैं। 5 वर्षों में उनकी सालाना आय में भी वृद्धि हुई है। सौरभ भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करनी चाहिए, जिसमें वह गरीब लोगों को बताएँ कि उन्होंने केवल 5 वर्षों में इतनी संपत्ति कैसे अर्जित की। उनके वार्षिक आय में वृद्धि दर 11488 प्रतिशत है।
देश
झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुर्शिदाबाद में बवाल, ट्रेनें रोकी, फेंके पत्थर
कोलकाता। करंट क्राइम। पश्चिम बंगाल के बाहर एक प्रवासी मजदूर की मौत से गुस्साए लोगों ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में शुक्रवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। एनएच-12 पर प्रदर्शन किया और सड़क पर टायर जलाए गए। वहीं हजारों लोगों ने लालगोला-सियालदह रेलवे लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया।
स्थानीय लोगों ने झारखंड के मृतक मजदूर के शव के साथ एनएच-12 को जाम कर दिया। परिवार का आरोप है कि झारखंड में बेलडांगा के एक हॉकर को पीटा गया और फांसी पर लटका दिया गया।
मृतक की पहचान अलाई शेख (30) के रूप में हुई है, जो बेलडांगा के सुजापुर कुमारपुर गांव पंचायत का रहने वाला था। गुरुवार को झारखंड में उसके घर से उसकी लटकती हुई बॉडी मिली थी।
परिवार का आरोप है कि अलाई को इसलिए मारा गया क्योंकि वह बंगाल का एक मजदूर था। घटना से आक्रोशित हजारों लोगों ने बेलडांगा में नेशनल हाईवे 12 पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
इस वजह से नेशनल हाईवे करीब दो घंटे तक बंद रहा, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया। साथ ही स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन ब्लॉक करके भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों पर पत्थर फेंके।
देश
दूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
बदायूं। करंट क्राइम। जनपद में थाना इस्लाम नगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी को लेकर बवाल मच गया। माघ के महीने में भोर के समय निकाली जाती रही इस प्रभात फेरी को, शुक्रवार को पुलिस ने गैर समुदाय की शिकायत के बाद विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि, यह प्रभात फेरी बीते करीब पांच दशकों से इसी रास्ते से होकर निकाली जाती रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण इस दौरान आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक दिन पहले दूसरे समुदाय की तरफ से प्रभात फेरी निकालने को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे इस्लाम नगर थाने की पुलिस गांव ब्यौर कासिमाबाद पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीण प्रभात फेरी निकालने पर अड़ गए। लोगों को आक्रोशित देख आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी बटालियन को मौके पर बुला लिया गया।
करीब आठ बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस के लाठीचार्ज से महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। उधर, सूचना के बाद एसपी ग्रामीण हृदयेश कठेरिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि प्रभात फेरी रोकने और बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
देश
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्टार्टअप्सः PM मोदी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप डे पर कहा कि यह दिन लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और एन्ट्रेप्रिन्योरशिप के उत्साह का महोत्सव मनाने का दिन है। स्टार्टअप्स परिर्वतन के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
पीएम ने कहा कि वे हमारी पृथ्वी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान करने और साथ ही लोगों के लिए अवसर पैदा करने का असाधारण कार्य कर रहे हैं। मुझे उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया, पारंपरिक मानदंडों को चुनौती दी, जोखिम उठाए और अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से परिवर्तनकारी प्रभाव उत्पन्न किया।
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रिफॉर्म पहल ने स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखने का अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जो पहले अकल्पनीय थे। स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक का उद्धहरण देते हुए भारत के युवा उद्यमियों के दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास स्टार्टअप जगत में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह ही विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होंगे।
-
उत्तर प्रदेश18 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल18 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
Uncategorized14 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
उत्तर प्रदेश18 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश18 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment19 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
देश12 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
-
Entertainment16 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
