Entertainment
‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले: इन सेलेब्रिटीज ने किया टॉप 2 में प्रवेश, फाइनल बना दिलचस्प

मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा और भी रोचक हो गई है। शो के चार प्रमुख फाइनलिस्ट – रजत दलाल, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा में से दो को अब फिनाले की प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है।
रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में सबसे चौंकाने वाला एलिमिनेशन अविनाश मिश्रा और रजत दलाल का हुआ, जिसके कारण अब विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला है। रजत दलाल का बाहर होना बड़ा आश्चर्य था, क्योंकि वह एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं और बीबी हाउस के बाहर उन्हें एक बड़ा प्रशंसक वर्ग मिला हुआ है।
इसके अलावा, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव ने पूरे सीजन में रजत दलाल का समर्थन किया है। ग्रैंड फिनाले से पहले, यूट्यूबर ने अपने प्रशंसकों से रजत दलाल को वोट देने की अपील की थी।
एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से रजत दलाल को वोट देने की विनती की। इसके साथ ही, उन्होंने वादा किया कि सबसे ज्यादा वोट देने वाले 101 लोगों को वह आईफोन 16 प्रो मैक्स गिफ्ट देंगे। रजत दलाल और एल्विश यादव दोनों के प्रशंसकों की संख्या बहुत ज्यादा है, ऐसे में दोनों के ‘बिग बॉस 18’ के अंतिम दो फाइनलिस्ट बनने की उम्मीद थी।
इससे पहले, चुम दरंग और ईशा सिंह भी ‘बिग बॉस 18’ के घर से बाहर हो चुके हैं।
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर 6 अक्टूबर 2024 को कलर्स चैनल पर हुआ था। इस लोकप्रिय रियलिटी शो की शुरुआत 23 प्रतियोगियों, जिसमें शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, दिग्विजय सिंह राठी, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री, एलिस कौशिक, मुस्कान बामने, तजिंदर बग्गा, शहजादा धामी, नायरा बनर्जी, हेमा शर्मा और गुणरत्न सदावर्ते शामिल थे, के साथ हुई थी। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले आज रात 19 जनवरी को कलर्स और जियो सिनेमा पर रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा में से कौन ट्रॉफी अपने नाम करता है।
Entertainment
Trending Video: गृह प्रवेश | Manohar Kahaniyaan | Savdhaan Crime Se #crimeworld
Entertainment
Trending Video: Thug Life Trailer Launch | Kamal Haasan | Mani Ratnam | A.R. Rahman | Silambarasan TR | Trisha
Entertainment
Trending Video: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today NEW PROMO 10th MAY: Pookie Ka Grihapravesh!
-
Entertainment14 hours ago
Trending Video: आज पोहे से ! इतना चटपटा नाश्ता कैसे बनेगा ? Poha Ka Nashta | New Nashta | Breakfast | Momos Chutney
-
Entertainment21 hours ago
Trending Video: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah | तारक मेहता | Ep 4395 | Coming Up Next
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
गाजियाबाद हाईटेक कॉलेज के बाहर छात्र पर दबंगों का बर्बर हमला, रॉड-डंडों से किया घायल
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओग…
-
उत्तर प्रदेश24 hours ago
छात्र पर हमले का वीडियो हो रहा है वायरल परिक्षा देकर निकले छात्र पर हुआ हमला… …
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर …
-
Birthday8 hours ago
जन्मदिन
-
Entertainment18 hours ago
Trending Video: India Pakistan Conflict | “Look Who’s Behind Him”: India Envoy’s Photo Proof Of Pak-Sponsored Terror