Connect with us

देश

बीजेपी चुनाव जीतने के लिए डकैतों और हत्यारों का सहारा लेना चाहती है – संजय सिंह

Published

on

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके जाने की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP के नेताओं का कहना है कि यह हमला केजरीवाल को जान से मारने की साजिश के तहत किया गया है, जिसमें बीजेपी के गुंडों का संलिप्तता है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर सीधा हमला किया। उन्होंने बताया कि बीते दिन नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल की गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिससे उनकी जान को खतरा उत्पन्न हुआ।

आतिशी और संजय ने आरोप लगाया कि इस घटना में शामिल अपराधी बीजेपी नेताओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कुछ नामों का भी उल्लेख किया, जैसे राहुल उर्फ शंकी, जो बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के करीबी हैं और जिन पर आर्म्स एक्ट, डकैती, मारपीट और हत्या के प्रयास के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने रोहित त्यागी का नाम भी लिया, जो प्रवेश वर्मा के प्रचार अभियान में सक्रिय हैं, और जिन पर चोरी और हत्या के प्रयास जैसे आपराधिक मामले हैं। इसके अलावा, सुमित, जो लाल शर्ट में था, डकैती और हत्या के प्रयास के आरोपों का सामना कर रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी इन अपराधियों का इस्तेमाल कर केजरीवाल पर हमले करवा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस भी बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है और इन गुंडों को समर्थन दे रही है।

AAP ने कहा कि बीजेपी अपनी चुनावी हार की निराशा में इस हद तक गिर गई है कि वह मुख्यमंत्री की हत्या करवाने की योजना बना रही है। पार्टी का आरोप है कि बीजेपी हत्यारों और डकैतों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है।

संजय सिंह ने कहा, “बीजेपी लगातार अरविंद केजरीवाल को निशाना बना रही है। कल की घटना हत्या का प्रयास थी। दिल्ली पुलिस और प्रशासन इन गुंडों का खुला समर्थन कर रहे हैं। ये हत्यारे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में क्या कर रहे हैं? क्या बीजेपी इन्हीं अपराधियों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है?”

AAP ने बीजेपी से यह सवाल भी उठाया कि प्रवेश वर्मा जैसे नेता इन गुंडों के साथ क्यों रहते हैं। पार्टी ने बीजेपी पर साजिश के वीडियो सबूत होने का आरोप लगाया।

AAP ने बीजेपी को चुनौती दी है कि अगर उनके आरोप गलत हैं, तो बीजेपी अपने सबूत प्रस्तुत करे। पार्टी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं केवल चुनावी राजनीति को गंदा करने की साजिश का हिस्सा हैं।

इस घटना ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक माहौल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए।

देश

राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Published

on

By

अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।

Continue Reading

देश

नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।

Continue Reading

देश

यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई

Published

on

By

अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending