Connect with us

नोएडा

नोएडा में मोबाइल टावरों और बंद पड़ी कंपनियों से कीमती सामान चुराने वाले 6 लोग गिरफ्तार

Published

on

नोएडा। नोएडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मोबाइल फोन टावरों से कीमती आरआरयू उपकरणों की चोरी करने वाले एक गिरोह के चार आरोपियों को थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त, थाना सूरजपुर पुलिस ने बंद कंपनियों से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे मोबाइल फोन टावरों से अज्ञात बदमाशों ने उपकरण चुरा लिए थे। इस चोरी के कारण लोगों को फोन के नेटवर्क संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले की शिकायत एक मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनी द्वारा की गई थी, जिसमें कंपनी के एक तकनीशियन ने थाना सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-22 नोएडा में एक मकान की छत पर स्थित मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी होने की जांच कर रही पुलिस टीम ने आज एफ ब्लॉक सेक्टर-22 के बारात घर के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरजीत सिंह, सन्नी सिंह, जीतेन्द्र और प्रदीप चौहान शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया एक आरआरयू भी बरामद किया है। आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं का खुलासा भी किया है।

इसके अलावा, थाना सूरजपुर पुलिस ने बंद पड़ी कंपनियों से स्टील की जाली चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार, चोरी की गई स्टील की जाली और घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू और उत्तम शामिल हैं, जिन्हें डेल्टा-3 ओ ब्लाक सर्विस रोड के पास से पकड़ा गया। इन आरोपियों ने थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित बंद कंपनियों से स्टील की जाली काटकर बुलेरो पिकअप में ले जाते वक्त गिरफ्तारी का सामना किया। उनके पास से एक अवैध तमंचा और चाकू भी मिला है। इन बदमाशों के खिलाफ जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

कौन बनेगा लॉर्ड्स में लॉर्ड, भारत या इंग्लैंड, भारत को चाहिए 135 रन तो इंग्लैंड को 6 विकेट

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। लॉर्ड्स में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मैच काफी रोमांचक दौर में पहुंच गया है। सोमवार को मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। भारत को जीत के लिए 135 रन जबकि इंग्लैंड को 6 विकेट की दरकार है। चौथे दिन 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स पर भारत का स्कोर 4 विकेट पर 58 रन था।
यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हो गए थे। शुभमन गिल 6 और करुण नायर 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। नाइटवॉचमैन के रूप में आए आकाश दीप भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 1 रन ब नाकर आउट हो गए। ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट हासिल किए थे। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि केएल राहुल 33 रन पर नाबाद थे। ऐसे में आखिरी दिन राहुल और पंत पर ही सारा दारोमदार होगा।

लॉर्ड्स के मैदान पर कितना है सबसे बड़ा रन चेज?
लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट प्रारूप में सबसे बड़ा रन चेज वेस्टइंडीज के नाम हैं। वेस्टइंडीज ने 28 जून 1984 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स की धरती पर 344 रनों का सबसे बड़ा रन चेज किया था। ये रिकॉर्ड आज भी अटूट है। कोई भी टीम इस मैदान पर इतना बड़ा रन चेज नहीं कर सकी है। वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की ही टीम है, जिसने 20 मई 2004 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 282 रन चेज किया था। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसने हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 285 रन का लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मंगलवार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया स्पेस सेंटर पहुंचेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, बेसब्री से हो रहा है इंतजार

Published

on

By

लखनऊ। करंट क्राइम। लखनऊ निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज शाम 4ः35 मिनट पर स्पेसएक्स ड्रैगन यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल से अलग हो जाएंगे। उम्मीद है कि कल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) वे कैलिफोर्निया अमेरिका पहुंच जाएंगे।


स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में भारत के शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन पर तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। ऐसी उम्मीद है सुभांशु शुक्ला कल यानी 15 जुलाई को भारत के समय के अनुसार दोपहर 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंच जाएंगे। शुभांशु की यह यात्रा भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रही है। शुभांशु के अनुभवों से भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन को बड़ी मदद मिलेगी। पूरा देश अब उनकी सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है
शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से अपने देश भारत को लेकर कहा था, “भारत कैसा दिखता है मैं आपको बताता हूं। आज का भारत स्पेस से महत्वकांशी दिखता है। आज का भारत निडर दिखता है। आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है। आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है और इन्हीं सब कारणों की वजह से मैं आज फिर से कह सकता हूं कि आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है।
शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा कि हम इसका इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमें खुशी है कि वह वापस आ रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह सुरक्षित वापस आएं।


गगनयान में मदद करेगा
अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला भारत की ओर से एक्सिओम-04 मिशन के तहत सात सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोगों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे थे। इनमें से चार प्रयोग सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं, जबकि तीन पूरे होने वाले हैं। ये प्रयोग अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो गगनयान और भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करेंगे।

Continue Reading

Lucknow

गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, महिला विंग का गठन, पूनम सिंह बनीं चेयरपर्सन

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महानगर महामंत्री मनवीर नगर के नेतृत्व में महिला विंग का गठन किया गया। महिला विंग की महानगर प्रभारी साक्षी नारंग को बनाया गया। चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष शीतल अरोड़ा, महामंत्री अनु अरोड़ा और लवली कौर को पदों पर नियुक्त किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर विधायक संजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल सांवरिया, मेरठ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष सुरेश महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, संजीव लाहोरिया, उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, कपिल गोयल उपस्थित रहे।

विजय नगर प्रभारी रघुवीर सोनी, सहप्रभारी वरुण सिंह, ने सभी का जोरदार स्वागत किया। गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने महिला संगठन की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो तो वह उन्हें बता सकती है। उनकी समस्या का समाधान करा जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने उपाध्यक्ष पद पर परमजीत, नीलम सिंह, डॉक्टर योगिता, एडवोकेट नीलम, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, मंत्री अनीता विश्वास, मंजू चौहान, निशा तंवर, सोनिया वर्मा, सारिका शर्मा, सरिता गुप्ता, मुनमुन, निर्मल सिंह, पूनम शर्मा को महानगर के सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending