नोएडा
नोएडा में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
नोएडा। पुलिस ने नोएडा में एक अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी न केवल वाहनों की चोरी में बल्कि अन्य कीमती सामान चुराने में भी माहिर हैं। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की कार, मोबाइल फोन, नकदी, वोटर आईडी कार्ड, एक अवैध तमंचा के साथ दो जिन्दा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। इसके अलावा, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि उन्हें एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-142 और सीडीटी टीम सेन्ट्रल द्वारा सेक्टर-140 कट के पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध हितेश कुमार और दीपांशु कश्यप को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के पास से बिसरख क्षेत्र से चोरी की गई एक कार बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में थाना सेक्टर-142 के क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पास बने शौचालय से एक व्यक्ति के उतरने के बाद उनके सामान को चुरा लिया था।
गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई कि हितेश और दीपांशु अपने अन्य साथी आदित्य, राहुल कश्यप, किशन कुमार और अतुल कुमार के साथ मिलकर एनसीआर में रेकी करते थे। वे कारों के लॉक तोड़कर चोरी करते थे और खुद को सवारी बनाकर लोगों को गुमराह करते थे। बस स्टाप, टैम्पो स्टैण्ड जैसे स्थानों से सवारियों को अपनी कैब में बैठाते थे और रास्ते में चाय पीने या लघुशंका के बहाने गाड़ी रोककर सवारी के नीचे उतरते ही उनके सामान और बैग चुरा कर फरार हो जाते थे।
इसके बाद वे चुराए गए सामान को बेच देते थे और प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। डीसीपी ने बताया कि शातिर गैंग में कुछ सदस्य पूर्व में टैक्सी चलाने का कार्य कर चुके थे, जिन्होंने सवारियों के सामान देखकर चोरी करने की योजना बनाई। उन्होंने जानकारी दी कि इन आरोपियों के अन्य साथी पहले ही दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अंत में, डीसीपी ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
नोएडा
हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
नोएडा
इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं
नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
नोएडा
नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।
-
World17 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद15 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
देश17 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
Entertainment15 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
दिल्ली15 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
देश15 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment17 hours agoसंजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस
-
ग्रेटर नोएडा12 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
