Connect with us

देश

सुप्रीम कोर्ट ने कैदी को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की अनुमति दी, कहा – झारखंड सरकार नया जेल मैनुअल लागू करे

Published

on

रांची/नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के निर्णय को अस्वीकृत करते हुए हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल में बंद गैंगवार के आरोपी विकास तिवारी को दुमका सेंट्रल जेल में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है। यह आदेश झारखंड सरकार की अपील के संबंध में सुनवाई करते हुए जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने शुक्रवार को जारी किया।

साथ ही, कोर्ट ने झारखंड सरकार को निर्देश दिया कि वह 2016 के मॉडल जेल मैनुअल के अनुसार एक नया जेल मैनुअल तैयार करे और जेल प्रशासन में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे। कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि स्थानांतरित किए जाने वाले कैदी के मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए। झारखंड सरकार ने अपनी याचिका में उल्लेख किया कि हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल में बंद विकास तिवारी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विकास तिवारी पूर्व में गैंगवार में शामिल रहा है और उसके इस जेल में रहने से गैंगवार और उसके जीवन पर खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए आईजी प्रिजन ने उसे दुमका सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। इस आदेश को विकास तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने 21 अगस्त, 2023 को जेल प्रशासन के इस आदेश को रद्द कर दिया।

झारखंड हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि राज्य सरकार के दावों के विपरीत, हजारीबाग के जेल अधीक्षक ने अपने पत्रों में विकास तिवारी के आचरण को संतोषजनक बताया है, जो पिछले साढ़े सात वर्षों से बंद है। झारखंड सरकार ने इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे शुक्रवार को मंजूरी दी गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lucknow

BIG BREAKING: एग्जाम में कम नंबर आए तो बीटेक की छा़त्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। एग्जाम में कम नंबर आने पर एक छात्रा ने अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कविनगर थाना क्षेत्र स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्डलिंक सोसायटी में बीटेक छात्रा मानसी साहनी ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय मानसी गाजियाबाद के आईएमएस कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और हाल ही में हुई परीक्षा में कम अंक आने से तनाव में थी।
घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मानसी अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद चिंतित थी और अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन न कर पाने से मानसिक दबाव में थी। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मंगलवार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया स्पेस सेंटर पहुंचेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, बेसब्री से हो रहा है इंतजार

Published

on

By

लखनऊ। करंट क्राइम। लखनऊ निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज शाम 4ः35 मिनट पर स्पेसएक्स ड्रैगन यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल से अलग हो जाएंगे। उम्मीद है कि कल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) वे कैलिफोर्निया अमेरिका पहुंच जाएंगे।


स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में भारत के शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन पर तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। ऐसी उम्मीद है सुभांशु शुक्ला कल यानी 15 जुलाई को भारत के समय के अनुसार दोपहर 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंच जाएंगे। शुभांशु की यह यात्रा भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रही है। शुभांशु के अनुभवों से भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन को बड़ी मदद मिलेगी। पूरा देश अब उनकी सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है
शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से अपने देश भारत को लेकर कहा था, “भारत कैसा दिखता है मैं आपको बताता हूं। आज का भारत स्पेस से महत्वकांशी दिखता है। आज का भारत निडर दिखता है। आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है। आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है और इन्हीं सब कारणों की वजह से मैं आज फिर से कह सकता हूं कि आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है।
शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा कि हम इसका इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमें खुशी है कि वह वापस आ रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह सुरक्षित वापस आएं।


गगनयान में मदद करेगा
अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला भारत की ओर से एक्सिओम-04 मिशन के तहत सात सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोगों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे थे। इनमें से चार प्रयोग सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं, जबकि तीन पूरे होने वाले हैं। ये प्रयोग अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो गगनयान और भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करेंगे।

Continue Reading

Lucknow

गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, महिला विंग का गठन, पूनम सिंह बनीं चेयरपर्सन

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महानगर महामंत्री मनवीर नगर के नेतृत्व में महिला विंग का गठन किया गया। महिला विंग की महानगर प्रभारी साक्षी नारंग को बनाया गया। चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष शीतल अरोड़ा, महामंत्री अनु अरोड़ा और लवली कौर को पदों पर नियुक्त किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर विधायक संजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल सांवरिया, मेरठ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष सुरेश महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, संजीव लाहोरिया, उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, कपिल गोयल उपस्थित रहे।

विजय नगर प्रभारी रघुवीर सोनी, सहप्रभारी वरुण सिंह, ने सभी का जोरदार स्वागत किया। गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने महिला संगठन की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो तो वह उन्हें बता सकती है। उनकी समस्या का समाधान करा जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने उपाध्यक्ष पद पर परमजीत, नीलम सिंह, डॉक्टर योगिता, एडवोकेट नीलम, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, मंत्री अनीता विश्वास, मंजू चौहान, निशा तंवर, सोनिया वर्मा, सारिका शर्मा, सरिता गुप्ता, मुनमुन, निर्मल सिंह, पूनम शर्मा को महानगर के सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending