Connect with us

देश

सौर ऊर्जा संचालित कौशल वैन वंचित समुदायों को सशक्त बनाएगी – जयंत चौधरी

Published

on

नई दिल्ली: केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि सौर ऊर्जा से संचालित कौशल वैन वंचित समुदायों को सशक्त बनाने में मदद करेंगी। उन्होंने सोलर कम्युनिटी हब मोबाइल वैन प्रशिक्षण इकाइयों को हरी झंडी दिखाने के बाद यह बयान दिया।

जयंत चौधरी ने इस परिवर्तनकारी पहल को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन, डेल टेक्नोलॉजीज और स्थानीय हितधारकों के बीच एक सामूहिक प्रयास बताया। उन्होंने कहा, "सौर ऊर्जा से चलने वाली ये मोबाइल प्रशिक्षण इकाइयां वंचित समुदायों के द्वार तक शिक्षा और अवसर प्रदान करने के लिए एक अभिनव दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।"

चौधरी ने क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2025 की रैंकिंग में भारत को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे परिवर्तनकारी क्षेत्रों में हमारे देश की नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।

इस कार्यक्रम में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव अतुल कुमार तिवारी और एनएसडीसी के सीईओ एवं एनएसडीसी इंटरनेशनल के एमडी वेद मणि तिवारी भी मौजूद थे।

सोलर कम्युनिटी हब सौर ऊर्जा से संचालित अत्याधुनिक मोबाइल प्रशिक्षण इकाइयां हैं, जिन्हें वंचित समुदायों को महत्वपूर्ण कौशल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्यक्रम सोलर कम्युनिटी हब की राष्ट्रीय स्तर पर तैनाती की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें सिक्किम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के जिलों में चलने वाली सात वैन शामिल हैं। वित्त वर्ष 2025 में इस कार्यक्रम का विस्तार सात नए जिलों में किया जाएगा, जिससे समुदाय के युवाओं, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित अतिरिक्त 58 लाख लोगों को लाभान्वित होने की उम्मीद है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्टार्टअप्सः PM मोदी

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप डे पर कहा कि यह दिन लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और एन्ट्रेप्रिन्योरशिप के उत्साह का महोत्‍सव मनाने का दिन है। स्टार्टअप्स परिर्वतन के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
पीएम ने कहा कि वे हमारी पृथ्‍वी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान करने और साथ ही लोगों के लिए अवसर पैदा करने का असाधारण कार्य कर रहे हैं। मुझे उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया, पारंपरिक मानदंडों को चुनौती दी, जोखिम उठाए और अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से परिवर्तनकारी प्रभाव उत्‍पन्‍न किया।
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रिफॉर्म पहल ने स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखने का अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जो पहले अकल्पनीय थे। स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक का उद्धहरण देते हुए भारत के युवा उद्यमियों के दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास स्टार्टअप जगत में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्‍साह ही विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होंगे।

Continue Reading

देश

महाराष्ट्र से चौकाने वाले नतीजे, सभी 29 महानगर पालिकाओं में बीजेपी-महायुती आगे

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए हुए गुरुवार को हुए चुनावों के नतीजे आने लगे। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित सभी प्रमुख शहरों में मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे रुझान और परिणाम स्पष्ट हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।
मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर जैसे अहम नगर निगमों के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी रही। चुनाव परिणाम न केवल स्थानीय प्रशासन की दिशा तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में राज्य की सियासी तस्वीर पर भी असर डाल सकते हैं।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में महायुति के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रुझानों में महायुति ने सभी 29 नगरपालिकाओं में बढ़त बना ही है। बड़ी बात ये है कि 29 में से 27 में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं मालेगांव में शिवसेना शिंदे और अहिल्या नगर से एनसीपी आगे चल रही है।

Continue Reading

देश

कैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है। 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी के बिल्कुल ऊपर एक जेसीबी खड़ी है और उसी ऊंचाई पर बुलडोजर एक्शन चल रहा है।
इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां कालुपुर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के तहत एक पुरानी पानी की टंकी को तोड़ा जा रहा था। यह टंकी करीब 10 मंजिला ऊंची थी और इसकी उम्र लगभग 75 साल बताई जा रही है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को चौंका दिया।
पहले एक भारी क्रेन की मदद से करीब 8 टन वजनी जेसीबी को टंकी के ऊपर पहुंचाया गया। इसके बाद दो अनुभवी ऑपरेटर ऊपर भेजे गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को सील किया गया और टंकी को उपर से तोडा गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending