Connect with us

देश

दिल्ली चुनाव 2025: बसपा ने 69 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

Published

on

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 69 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची में नरेला से विरेन्द्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेन्द्र पाल जाटव, आदर्श नगर से मो. अब्दुल जब्बार, बादली से रविन्द्र कुमार, रिठाला से मो. नियाज खान, बवाना से हीरालाल, मुंडका से सुमनलता सेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुलतानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से मुकेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमार बाग से श्याम कुमार शर्मा, शकूरबस्ती से विजय कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा, त्रिनगर से डॉ. पवन कुमार गर्ग, वजीरपुर से हीरालाल, मॉडल टाउन से चुन्नी लाल, सदर से शैल कुमारी, चांदनी चौक से कालीचरण, मटिया महल से तेजराम, बल्लीमारां से सोनू कुमार, करोलबाग से रणजीत कुमार गंगवाल, पटेल नगर से रामावतार भारती, मोती नगर से अविनाश गुप्ता, मादीपुर से रूप सिंह अहिरवार, राजौरी गार्डन से शशि प्रता, हरी नगर से बिंदु कुमार, तिलक नगर से अशोक कुमार गौतम, जनकपुरी से रविप्रताप राव, विकासपुरी से कृष्णा ठाकुर, उत्तम नगर से मनीराम, द्वारका से प्रदीप मौर्या को भी टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, मटियाला से कमलेश कुमार गौतम, नजफगढ़ से रोहित इंदौरा, बिजवासन से कमल सिंह, पालम से गीता, दिल्ली कैंट से नमित गौतम, राजेंद्र नगर से राजेंद्र वर्मा, नई दिल्ली से वीरेंद्र, जंगपुरा से रविंद्र कुमार, कस्तूरबानगर से महेश कुमार, मालवीय नगर से चरणजीत कौर, आरके पुरम से सुनील कैन, महरौली से योगेश्वर सिंह विष्ट, छतरपुर से बृजलाल एडवोकेट, देवली से अस्मिता, अंबेडकरनगर से सेवादास, संगम विहार से जकिउल्लाह, ग्रेटर कैलाश से नियति चौधरी, कालकाजी से पीतम और तुगलकाबाद से अमजद हसन को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, बसपा ने बदरपुर से प्रदीप, ओखला से सतीश कुमार, त्रिलोकपुरी से नंदलाल, कोंडली से मुकेश कुमार, पटपड़गंज से ओमशंकर पांडेय, लक्ष्मी नगर से वकार चौधरी, विश्वास नगर से राजेश कुमार, कृष्णा नगर से अमर सिंह, गांधीनगर से टीकराज सिंह, शाहदरा से धर्मेंद्र कुमार, सीमापुरी से मनोज, रोहताश नगर से डॉ. अशोक कुमार, सीलमपुर से दीपक कुमार, घोण्डा से सुंदर लोहिया, गोकलपुर से लाल सिंह, मुस्तफाबाद से अशोक कुमार और करवाल नगर से देवेंद्र कुमार को भी प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बसपा को कोई सीट नहीं मिली थी। इसके बाद यूपी की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था, और अब अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में बसपा ने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है।

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending