देश
राष्ट्रपति मुर्मू ने मनु, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया
नई दिल्ली। विश्व शतरंज के चैंपियन गुकेश डी और पेरिस ओलंपिक तथा पैरालंपिक में पदक जीतने वाले मनु भाकर (निशानेबाजी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी) और प्रवीण कुमार (पैरा-एथलीट) को राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार चार वर्ष की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल क्षेत्र में असाधारण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। गुकेश ने सिंगापुर में हुए खिताब मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। वहीं, हरमनप्रीत ने भारत को पुरुष हॉकी में लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाया, जबकि प्रवीण ने पैरालंपिक में ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले 32 एथलीटों में 17 पैरालंपिक एथलीट शामिल हैं। इस सूची में ज्योति याराजी, अन्नू रानी, नीटू, स्वीटी, वंतिका अग्रवाल, सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, राकेश कुमार, प्रीति पाल, जीवनजी दीप्ति, अजीत सिंह, सचिन सरजेराव, धरमबीर, प्रणव सूरमा, एच होकाटो सेमा, सिमरन, नवदीप, नितेश कुमार, थुलासिमथी मुरुगेसन, निथ्या श्री सुमति सिवान, मनीषा रामदास, कपिल परमार, मोना अग्रवाल, रूबीना फ्रांसिस, स्वप्निल सुरेश कुसले, सरबजोत सिंह, अभय सिंह, साजन प्रकाश और अमन का समावेश है। अर्जुन पुरस्कार चार वर्षों में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल कौशल, और अनुशासन के गुण दिखाने के लिए दिया जाता है। पूर्व साइकिल चालक सुच्चा सिंह और पूर्व पैरा-तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया गया, जो उन खिलाड़ियों को मान्यता देता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन के माध्यम से खेल में योगदान दिया और खेल से संन्यास लेने के बाद भी खेल को बढ़ावा देना जारी रखा। मुरलीकांत ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल 3 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, और इस उपलब्धि के दौरान उन्होंने विश्व रिकॉर्ड में दो बार सुधार किया।
सुभाष राणा (पैरा-शूटर), दीपाली देशपांडे (शूटिंग) और संदीप सांगवान (हॉकी) को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला, जबकि एस मुरलीधरन (बैडमिंटन) और अरमांडो एग्नेलो कोलासो (फुटबॉल) को आजीवन श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। द्रोणाचार्य पुरस्कार कोचों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाता है, जो खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उच्च प्रदर्शन हेतु प्रेरित करते हैं। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय (पीबी), और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी से नवाजा गया।
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
देश
नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक
नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।
देश
यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।
-
स्पोर्ट्स23 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स21 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment20 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स20 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
Entertainment21 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
देश23 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
