नोएडा
एफआईआर दर्ज कराना और जेल भेजना सरल है, लेकिन टूटते परिवार को एकजुट करना अधिक महत्वपूर्ण: लक्ष्मी सिंह
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क में शारदा यूनिवर्सिटी और नोएडा पुलिस के संयुक्त प्रयास से स्थापित एफडीआरसी (पारिवारिक विवाद समाधान क्लिनिक) का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
एफडीआरसी के स्थापना दिवस समारोह में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि यह केंद्र यहां के निवासियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस और फैमिली डिस्प्यूट रेज़ॉल्यूशन क्लिनिक के लगातार प्रयासों से 942 परिवारों को टूटने से बचाया गया है। पुलिस ने सफल काउंसलिंग के माध्यम से इन परिवारों को फिर से एकजुट किया है और अब इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है।
लक्ष्मी सिंह ने बताया कि फैमिली डिस्प्यूट रेज़ॉल्यूशन क्लिनिक की स्थापना 2020 में पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए की गई थी। यह केंद्र कमिश्नरेट पुलिस के विशेषज्ञों के साथ मिलकर घरेलू विवादों में मध्यस्थता का कार्य करता है। पिछले तीन वर्षों में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस और विशेषज्ञों ने कई दंपतियों के वैवाहिक विवादों का सफलतापूर्वक समाधान किया। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पारिवारिक और सामाजिक आधार पर घरेलू विवादों का समाधान किया जा रहा है। जब दंपतियों के बीच विवाद होता है, तो काउंसलिंग और विधिक परामर्श के माध्यम से समाधान प्रदान किया जाता है। अब तीनों जोनों में अलग-अलग फैमिली डिस्प्यूट रेज़ॉल्यूशन क्लिनिक स्थापित हो गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि नॉलेज पार्क में यह क्लिनिक सप्ताह में दो दिन कार्य करता है, जिसमें कानूनी और मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की टीम मौजूद होती है। ये टीम पारिवारिक विवादों और तनावों के समाधान में मदद करती है और पारिवारिक संबंधों को विकसित करने में योगदान करती है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य उन दंपतियों और परिवारों को सहायता प्रदान करना है जो वैवाहिक विवादों का सामना कर रहे हैं।
समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिलाओं को यह समझना चाहिए कि जितना त्याग और मेहनत वे कर रही हैं, उतना ही पुरुष भी कर रहे हैं। अगर दोनों पक्ष इसे समझें, तो समस्याएं कम होंगी। परिवार के टूटने का प्रभाव सभी पर पड़ता है, चाहे वह महिला हो या पुरुष। उन्होंने यह भी बताया कि एफआईआर दर्ज करना और आरोपियों को जेल भेजना पुलिस के लिए आसान होता है, लेकिन टूटते हुए परिवारों को जोड़ना एक महत्वपूर्ण कार्य है। विशेषज्ञ उचित परामर्श प्रदान करते हैं ताकि एफआईआर की बजाय एक स्थायी समाधान खोजा जा सके। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनीति सिंह, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार, शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता, वाइस चांसलर शिवराम खारे, और लॉ के डीन ऋषिकेश दवे सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
नोएडा
हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
नोएडा
इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं
नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
नोएडा
नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।
-
राशिफल19 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
स्पोर्ट्स19 hours agoअंतिम वन डे मैच में विराट कोहली ने तोडे कई रिकॉडर्स, सचिन से भी निकले आगे
-
ग़ाजियाबाद21 hours agoगाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, तीन की मौत
-
ग्रेटर नोएडा21 hours agoपिता के सामने देखते-देखते बेटा डूब गया, NDRF-SDRF वाले भी नहीं बचा पाए, दो बिल्डरों के खिलाफ FIR
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश17 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoपति ने पत्नी की हत्या कर लाश को टुकडों-टुकडों मे जलाया, बदबू छिपाने के लिए किया ये काम
-
देश20 hours agoबीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, निविरोध चुने जाएंगे, कल होगा औपचारिक ऐलान
