Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो लोग घायल

Published

on

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लुंबिनी अपार्टमेंट के पास एक चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक सवारों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह घटना बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे हुई। बाइक सवारों ने पहली बार फायरिंग करने के बाद बाइक छोड़कर भाग गए, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद बाइक गिर गई और फिर से उन्होंने फायरिंग की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों युवकों के पैरों में गोली लगी।

मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने बागपत के खामपुर लुहारी निवासी केतन और जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम, दिल्ली निवासी आफताब उर्फ लुकमान को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, छिनैती और आर्म्स एक्ट समेत 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश

पोस्ट ऑफ द डे

Published

on

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

समाधान शक्ति सामाजिक संस्था ने किया सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा का सम्मान

Published

on

गाजियाबाद। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के द्वारा रविवार को महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक प्रचंड जीत पर उत्सव भवन (गायत्री भवन) 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन में गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा का बहुत भव्य स्वागत सम्मान पार्षद ओमवती देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद यशपाल प्रसाद, पार्षद प्रवीण भाटी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, पार्षद ठाकुर मदन राय, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद गोपाल सिंह सिसोदिया, आशीष बंसल, बिजेंद्र भडाना, हरमीत बख्शी, हरीश कुमार गौड़, ओमेंद्र कसाना, किरणपाल मावी, शैलेंद्र सक्सेना, केशव सक्सेना, द्वारिका नाथ कौल और समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के गणमान्य पदाधिकारी, आरडब्ल्यू अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

जन्मदिन

Published

on

Continue Reading

Trending