ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौके पर हुई मौत
गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के नरेंद्र मोहन अस्पताल के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
साहिबाबाद पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात एक बाइक सवार दिलशाद गार्डन की ओर जा रहा था। जब वह मोहन नगर चौकी क्षेत्र में नरेंद्र मोहन अस्पताल के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान रामकिशन पुत्र शीशराम निवासी पंचशील कॉलोनी भोपुरा पसोंडा थाना टीला मोड़ के रूप में की है। जब पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी, तो उनमें हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि ट्रक चालक अब भी फरार है। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर चालक की तलाश जारी है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, तीन की मौत
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद में एक बडे सडक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम भोपुरा लोनी रोड पर कोयल एंक्लेव के पास एलपीजी सिलेंडरों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दिल्ली के एक युवक, उसकी पत्नी और एक बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया।
मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने शिनाख्त की। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर लोनी मार्ग जाम कर दिया। ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर ट्रक को किनारे हटवाया और यातायात को सुचारू किया।
घायल बच्चे को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधार कार्ड से पुलिस ने मृतकों कि पहचान की। स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर लोनी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। स्वजन को सूचना दी गई है। आरोपित चालक मौके से फरार हो गया।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
-
राशिफल24 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
उत्तर प्रदेश20 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
Entertainment22 hours agoटी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ अफेयर को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस नोरा फतेही
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoयूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनाई पाटी की सेना, नाम रखा RSS, डंडे देकर दिलाई ट्रेनिंग
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी, योगी सरकार पर लगाए आरोप, अखिलेश ने की जांच की मांग
-
Sports22 hours agoICC की बांग्लादेश बोर्ड को दो टूक, भारत में ही खेलना होगा, नहीं तो टीमों को मिलेगा वॉकओवर
-
Uncategorized20 hours agoसमलैंगिक संबंधों में बाधा बने पति की सुपारी देकर कराई हत्या, पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार
