Entertainment
रुपाली गांगुली की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं कर सकेंगे, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

मुंबई- बंबई उच्च न्यायालय ने प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा को निर्देश दिया है कि वे अगले आदेश तक अपने बारे में अपमानजनक बयान न दें या किसी भी तरह के अपमानजनक सामग्री का प्रसारण न करें।
वकील सना रईस खान ने गुरुवार को बताया कि अदालत ने ईशा को उनकी सौतेली मां के खिलाफ किसी भी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि के लिए तीसरे पक्ष या मध्यस्थों का सहारा लेने से भी रोक दिया है।
उत्तर प्रदेश में 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें मेरठ-सहारनपुर के कमिश्नर और मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, बागपत, बिजनौर समेत 14 जिलाधिकारियों का भी बदलाव किया गया है।
रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके जवाब में न्यायमूर्ति आरिफ एस डॉक्टर की एकल पीठ ने एक अंतरिम आदेश जारी किया। इस आदेश के अंतर्गत ईशा को अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट डालने से रोकने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा लगाने का अनुरोध किया गया था।
गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को बंधक बना लिया और लोन पास करने की शर्त पर ही आज़ादी देने की धमकी दी।
जज ने 15 जनवरी के आदेश में कहा, “मुझे लगता है कि ईशा द्वारा की गई पोस्ट और साक्षात्कार न केवल प्रथम दृष्टया अपमानजनक हैं, बल्कि दुर्भावनापूर्ण भी हैं, क्योंकि 29 नवंबर, 2024 के लेख में उसने रूपाली को निशाना बनाने की बात की है। इसके अलावा, नोटिस के बावजूद ईशा अदालत में उपस्थित नहीं हुईं। इसलिए, मुझे अंतरिम राहत देने में कोई संकोच नहीं है।”
हरेंद्र मलिक द्वारा संजीव बालियान के बारे में की गई भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रूपाली गांगुली मुख्यतः हिंदी टेलीविजन में सक्रिय हैं और उन्होंने लोकप्रिय सिटकॉम ‘साराभाई बनाम साराभाई’ (2004-2006) में मनीषा सिंह साराभाई और ड्रामा ‘अनुपमा’ (2020-वर्तमान) में अनुपमा जोशी की भूमिका निभाई है।
Entertainment
Trending Video: Vijay Mallya Podcast Memes are Funny! 🤣
Entertainment
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, क्यों वायरल हो रहा है आखिरी मैसेज?

मुंबई। करंट क्राइम। फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंदन में वे गोल्फ खेल रहे थे जब हार्ट अटैक आया। संजय कपूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संजय कपूर की जिंदगी एशोआराम और कई संबंधों से भरी थी। संजय कपूर ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी। मनमुटाव के कारण चार साल बाद 2000 में इनका तलाक हो गया था।
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। संजय कपूर के निधन के बाद अब उनका एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर से करीना और उनके परिवार को काफी गहरा झटका लगा है।
53 साल के बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बीच अब उनका कुछ घंटे पहले किया गया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड ने बताया कि वह किस बात से दुखी हैं।
संजय कपूर के निधन से कुछ घंटे पहले का उनका ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किया था। तकरीबन 15 घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया था।
उन्होंने लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ है। इससे जिन परिवारों का नुकसान हुआ है, मेरी संवेदनाएं और दुआएं उनके साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दें“। इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
Entertainment
Trending Video: Finding Best Paschim Vihar Food With AI Purav Jha In Delhi | Tere Gully Mein Ep 107 | Curly Tales
-
Lucknow22 hours ago
BIG BREAKING – VIDEO -लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश
-
Lucknow2 hours ago
वीडियो में देखिए प्लेन के क्रैश होने के बाद डीजे मेडिकल कॉलेज में तबाही का मंजर
-
Lucknow19 hours ago
हादसे के बाद कुछ भी नहीं बचा देखिए वीडियो
-
Lucknow19 hours ago
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का लाइव वीडियो
-
Lucknow19 hours ago
BIG BREAKING VIDEO NEWS -अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 100 लाशें हुई बरामद
-
Uncategorized2 hours ago
BIG BREAKING VIDEO आगरा में विस्फोट, दो की मौत, तीन घायल
-
Videos2 hours ago
VIDEO BREAKING – इजराइल ने किया ईरान पर जोरदार हमला कई परमाणु केंद्र हुए तबाह
-
ग़ाजियाबाद3 hours ago
BIG BREAKING VIDEO प्रधानमंत्री पहुंचे अहमदाबाद घायलों का हाल जाना