देश
कोरोना काल में केजरीवाल की आय में वृद्धि कैसे हुई – वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सचदेवा ने केजरीवाल की संपत्ति और उनकी आय पर सवाल उठाए, दावा करते हुए कहा कि 2020-21 में केजरीवाल की आय में 40 गुना वृद्धि हुई और फिर 2023-24 में इसमें 6 प्रतिशत और बढ़ोतरी हुई।
सचदेवा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे, तब भी केजरीवाल की आय बढ़ी। उन्होंने गुरुवार को केजरीवाल के नामांकन की खबरें पढ़ने के बाद उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल की। सचदेवा के अनुसार, केजरीवाल हमेशा विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन को अपनी आय मानते हैं, लेकिन 2020-21 में उनकी आय में जो 40 गुना की वृद्धि हुई, वह अत्यंत चौंकाने वाली है।
सचदेवा ने यह भी सवाल पूछा कि जब दिल्ली समेत पूरे देश में लोग कोविड के कारण वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, तब केजरीवाल की आय में इतनी बड़ी वृद्धि कैसे संभव हुई? 2023-24 में उनकी आय में 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि 2020-21 में आय बढ़ने का कारण क्या था, खासकर जब पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही थी। क्या कोरोना काल में उनकी आय में इतनी तेजी से वृद्धि हुई? उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने 2023-24 के लिए अपनी भरी गई आयकर रिटर्न में बताया है कि उनकी वार्षिक आय ₹7,21,530 है, जिसका मुख्य स्रोत उनका विधायी वेतन है।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
