Connect with us

देश

बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग के गठन को मिली स्वीकृति

Published

on

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा उपहार दिया है। सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है, जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। यह घोषणा बजट 2025 से कुछ दिन पहले की गई है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि इसे 2026 में गठित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें पहले ही लागू हो चुकी हैं, और सरकार जल्द ही इस आयोग के अन्य विवरण और इसके सदस्यों की जानकारी प्रदान करेगी।

सैलरी में बदलाव की संभावना
समाचार के अनुसार, पिछले आयोगों की तरह इस बार भी कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव की संभावना दिखाई दे रही है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में भी संशोधन किया जाएगा।

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें, जिन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनवरी 2016 में लागू किया था, की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होने वाली है। ऐसे में, लगभग 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी अब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राज्य सरकार के कर्मचारियों का भी इंतजार
केंद्र सरकार के अलावा, राज्य सरकार के कर्मचारी भी 8वें वेतन आयोग के गठन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हाल की रिपोर्टों के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 करने का प्रस्ताव है, जो कर्मचारियों के वेतन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 पर समायोजित किया जाता है, तो 18,000 रुपये का मौजूदा न्यूनतम मूल वेतन बढ़कर 51,480 रुपये तक पहुँच सकता है।

फिटमेंट फैक्टर का कार्य कर्मचारियों के संशोधित मूल वेतन और पेंशन को निर्धारित करना है, जो कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मानदंड है।

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending