Connect with us

देश

बिहार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुका है – तेजस्वी

Published

on

तेजस्वी यादव, जो बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, ने गुरुवार को बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार अब भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुका है। वह कार्यकर्ता दर्शन और संवाद यात्रा के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की विकास यात्रा पर निकले हैं, जबकि इस दौरान अरबों रुपये की बर्बादी हो रही है। उन्होंने बताया कि बिहार एक गरीब राज्य है।

विशेष राज्य के दर्जे पर चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार होने के बावजूद बिहार सरकार विशेष पैकेज की मांग नहीं कर रही है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने ‘डी के टैक्स’ के मुद्दे पर दोबारा बात करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ‘डीके बॉस’ के इशारे पर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि वे इस मामले में सबूत पेश कर जल्द ही सच सामने लाएंगे। दिल्ली चुनावों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि राजद वहां चुनाव नहीं लड़ रही है।

इंडिया गठबंधन के दिल्ली में टूटने के संदर्भ में तेजस्वी ने अपने अंदाज में कहा, “दिल्ली को छोड़िए, बिहार में तो इंडिया गठबंधन है।” उन्होंने बताया कि महागठबंधन की 17 महीने की सरकार के दौरान गांधी मैदान में हमने पांच लाख नियुक्ति पत्र बांटे थे, लेकिन आज उसी मैदान में अभ्यर्थियों पर ठंड में पानी और लाठियां बरसाई जा रही हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार के समय का तीन लाख नौकरी का प्रस्ताव अब एनडीए सरकार निकाल रही है, लेकिन वह भी सही तरीके से नहीं कर पा रही है। सरकार पेपर लीक कर गरीब छात्रों का हक मार रही है।

उत्तर प्रदेश

LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा

Published

on

By

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा

Published

on

By

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
​​सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।

शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending