Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद के हरनंदीपुरम में सोलर ऊर्जा से होगी रोशनी, एआई से होगा पानी और बिजली का प्रबंधन

Published

on

गाजियाबाद। गाजियाबाद के हरनंदीपुरम टाउनशिप को पूरी तरह से हाईटेक बनाने की योजना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष द्वारा तैयार की गई है। जीडीए का उद्देश्य है कि हरनंदीपुरम टाउनशिप सौर ऊर्जा से संचालित हो। इस दृष्टि से, जीडीए ने हरनंदीपुरम के सभी आवासों और व्यावसायिक भवनों में सौर ऊर्जा पैनल लगाना अनिवार्य किया है। जब तक भू-स्वामी जीडीए को सौर पैनल लगाने की अनुमति नहीं दिखाएगा, तब तक उसका नक्शा स्वीकृत नहीं होगा।

जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि हरनंदीपुरम को सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस टाउनशिप में बिजली और पानी का प्रबंधन एआई तकनीक के माध्यम से किया जाएगा, जिससे टाउनशिप को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकेगा।

जीडीए की हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना, जो दो दशक बाद आ रही है, कई मायनों में विशिष्ट होगी। इसे सेफ सिटी योजना में शामिल किया जाएगा, और यहां सड़कों, चौराहों और तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन व्यवस्थाओं को हरनंदीपुरम टाउनशिप के निर्माण से पहले ही लागू किया जाएगा। इसके साथ ही, एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए, बिजली और पानी की बर्बादी को रोकने में मदद मिलेगी।

जीडीए सचिव राजेश सिंह ने बताया कि शासन के सहयोग से हरनंदीपुरम टाउनशिप, डीपीआर के माध्यम से शासन की सेफ सिटी योजना में शामिल होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यहां महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे और चौड़ी, विश्व स्तरीय सड़कें भी विकसित की जाएंगी।

अतुल वत्स ने कहा कि हरनंदीपुरम टाउनशिप में जल प्रबंधन पूरी तरह से एआई तकनीक पर आधारित होगा, जिससे जल की सही स्थिति का रिकार्ड रखा जा सकेगा। यदि पाइपलाइन में कोई लीकेज हुआ, तो एआई उसकी तुरंत रिपोर्ट देगा, और उसी समय उसकी मरम्मत की जाएगी।

सोलर पैनल से सुसज्जित होंगे रूफटॉप। हरनंदीपुरम टाउनशिप में हर घर की छत पर सौर पैनल लगाए जाएंगे। इस टाउनशिप के लिए बिजली के आवश्यक स्रोत के रूप में सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। यहां सभी घरों और व्यावसायिक इमारतों की छतों पर सौर पैनल लगाए जाएंगे, और स्ट्रीट लाइट तथा अन्य सामान्य उपयोग के लिए भी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि हरनंदीपुरम टाउनशिप बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सके।

ग़ाजियाबाद

झांसी के आईजी के औचक निरीक्षण में पाई गई लापरवाही, कई सस्पेंड

Published

on

By

झांसी। करंट क्राइम। झांसी जोन के आईजी आकाश कुलहरि ने लापरवाही पर कई थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एक थाना प्रभारी समेत चार को एक साथ सस्पेंड किया।
दरअसल, आईजी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके पास एक फरियादी किसान अपनी पीडा लेकर पहुंचा। किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफिस से ही ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर जानकारी मांगी। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर आईजी आकाश कुलहरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वह एक थानेदार को फटकार लगा रहे हैं। किसान की शिकायत थी कि वह लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। किसान की बात सुनते ही आईजी साहब ने थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी। इस पर इंस्‍पेक्‍टर ने बताया कि वो उनके पास आया ही नहीं है। इस पर उन्‍होंने जब पूछा तो फरियादी ने बताया कि वह चार से पांच बार थाने गया है। इस पर उन्‍होंने दरोगा से कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पीडित 100 किलोमीटर दूर एसएसपी ऑफिस कई बार आ गया और आपके पास नहीं पहुंचा। इस बात पर ही आपको सस्‍पेंड कर देना चाहिए। अब आप इस किसान के पास उसके घर जाएंगे और मुझे रिपोर्ट कर बताएंगे कि आखिर आपने क्‍या कार्रवाई की है।
उन्होंने मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर सीधे मिशन शक्ति केंद्र पर गई। निरीक्षण के दौरान जब आईजी ने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों से मामलों के फॉलोअप और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में सवाल पूछे तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। लापरवाही पर आईजी भड़क उठे और उन्होंने तीनों को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की सोसाइटी में लिफ्ट गिरी, ऑफिस जा रहे युवक का पैर हुआ फ्रैक्चर

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की सोसायटियों में लिफ्ट गिरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार सुबह फिर राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में लिफ्ट गिर गई। हम तुम रोड की संचार सोसायटी के सी-ब्लॉक में 12वीं मंजिल से उतर रही एक लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से आ गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह करीब 6ः00 बजे यह हादसा हुआ। लिफ्ट गिरते ही सोसायटी के निवासियों में हड़कंप मच गया। रेजिडेंट्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे तत्काल मधुबन बापूधाम पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि जैसे कोई बड़ा ढांचा ढह गया हो। निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला।
सोसायटी के लगभग 198 परिवारों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। निवासियों ने दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर एओए की घोर लापरवाही और रखरखाव में की गई कोताही को जिम्मेदार ठहराया है। रेजिडेंस का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को एओए द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि एओए पदाधिकारी सोसायटी में नहीं रहते है, जिसके कारण निवासियों की सुरक्षा पूरी तरह से उपेक्षित है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

मां का क्रूर चेहरा आया सामने, गोली लेने के बाद भी हुई बच्ची तो छत पर पटककर ले ली जान

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर मृत हालत में नवजात बच्ची की लाश मिली थी। अब जांच में सामने आया कि मां ने ही बच्ची को पटककर मारा था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।
घटना यहीं तक नहीं है। दरअसल, गर्भपात के लिए गोलियां लेने के बाद भी बच्चा ठहर गया। बच्चा होने पर मां ने उसे पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी झरना से पूछताछ की तो परिजनों ने दावा किया था कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई और घबराकर उसे छत से खाली प्लॉट की ओर फेंक दिया गया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला की बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और उसकी मौत चोट लगने से हुई है।
पुलिस ने इसके आधार पर झरना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसका कहना था कि वह गरीब है और अभी बच्चा नहीं चाहती थी। उसने गर्भ में ही गर्भपात कराने के लिए दवाई ली थी, लेकिन बच्ची जिंदा पैदा हो गई। इसीलिए बच्ची को पड़ोसी की छत पर पटक दिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending