Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाज़ियाबाद पुलिस के अभियान के बावजूद शराबियों में सुधार नहीं, अब तक 515 गिरफ्तार हुए

Published

on

गाजियाबाद। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अनवरत अभियान चला रही है, लेकिन अधिकांश शराबियों ने सुधरने का कोई संकेत नहीं दिखाया है। पुलिस ने एक ही दिन में ऐसे व्यक्तियों को पकड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है। जिले में अब तक 515 शराबियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई है। नगर जोन में सबसे अधिक 194 और देहात जोन में 181 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि ट्रांस हिंडन जोन से 140 शराबी पकड़े गए हैं।

अभियान के दौरान, पुलिस ने लोनी से एक जोड़े को सार्वजनिक स्थल पर बीयर पीते हुए गिरफ्तार किया। शहर में नंदग्राम का हाल सबसे खराब है। विशेष अभियान के तहत, जो शाम सात से रात 12 बजे के बीच चलाया गया, नंदग्राम थानाक्षेत्र में सबसे अधिक 65 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। नगर कोतवाली क्षेत्र में 38, विजयनगर में 22, सिहानीगेट में 31, कविनगर में 18 और मधुबन- बापूधाम थानाक्षेत्र में 20 लोगों को पुलिस ने अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया।

ट्रांस हिंडन जोन में इंदिरापुरम थाने ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई की है, जहां 34 लोगों को पकड़ा गया। इसके अलावा, कौशांबी थानाक्षेत्र में 27, खोड़ा में 11, साहिबाबाद में 23, लिंक रोड पर 18, शालीमार गार्डन में पांच और टीला मोड़ थानाक्षेत्र में 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

क्रॉसिंग रिपब्लिक ने सभी थानों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यहां 45 शराबियों को गिरफ्तार किया गया। लोनी थानाक्षेत्र में 9, ट्रोनिका सिटी में 12, अकुंर विहार में 9, लोनी बार्डर में 17, मसूरी में 27, मुरादनगर में 27, मोदीनगर में 9, निवाड़ी में 4, भोजपुर में 7 और वेव सिटी थानाक्षेत्र में 15 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया।

ग़ाजियाबाद

LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा

Published

on

By

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
​​सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।

शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

हिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। हिंदू समाज में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली। शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। और 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे।
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प दिलाएंगे। इनमें यमुना की शुद्धि, ब्रज धाम को पूर्व के स्वरूप में लाना, सामाजिक समरसता, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना शामिल है।
शनिवार को यह यात्रा मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। दशहरा ग्राउंड एनआईटी में रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर भक्तों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए एनआईटी के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।
इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending