देश
दिल्ली चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान उम्मीदवार
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस नए जारी किए गए सूची में कांग्रेस ने तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक 59 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों का खुलासा किया। इसमें बवाना (एससी) से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता, करोल बाग (एससी) से राहुल धनाक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी, और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को प्रत्याशी बनाया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा, जबकि चुनाव परिणाम की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिलाएं और 1,261 थर्ड जेंडर सहित कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को आठ सीटों पर सफलता मिली थी।
देश
अखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
भुवनेश्वर। करंट क्राइम। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को शुक्रवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात की।
इस मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कहा कि नवीन पटनायक एक वरिष्ठ नेता हैं। ओडिशा के विकास में इनका और इनके पिताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने ओडिशा के विकास के लिए जो-जो किया, वह दिखाई दे रहा है। उनके पिताजी के साथ नेताजी ने काम किया था। अखिलेश और नवीन पटनायक के बीच हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है क्योंकि नवीन पटनायक न तो एनडीए और ना ही यूपीए के साथ है। मुलायम सिंह यादव और बीजू पटनायक जनता दल के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। जनता परिवार के विघटन के बाद अलग-अलग क्षेत्रीय बना लिए गए थे।
देश
प्रधानमंत्री का आज पश्चिम बंगाल और असम का दौरा, वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में ट्रेन का शुभारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री 3250 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे।
पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। वे 17 जनवरी को दोपहर लगभग 12ः45 बजे मालदा पहुंचेंगे। इसके बाद मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी दोपहर लगभग 1ः45 बजे मालदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे।
देश
ढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
मुंबई। करंट क्राइम। महाराष्ट्र में हुए महानगर पालिका चुनाव में ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी ठह गया। जिस मुंबई के बारे में कहा जाता था कि बाल ठाकरे की एक आवाज पर मायानगरी बंद हो जाया करती थी, आज उस मायानगरी में ठाकरे परिवार हर जगह से सत्ता से बाहर हो गया है। बीएमसी के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए। इसमे भाजपा सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को 89 सीटें, सहयोगी शिवसेना एकनाथ शिंदे को 29 सीटें मिली है। जबकि शिवसेना यूबीटी को 65 और राज ठाकरे की पार्टी मनसे को 6 सीटें मिली है। कांग्रेस को 24 सीटें हासिल हुई है। जबकि ओवैसी की पार्टी को 8 सीटें मिली है। इस प्रकार भाजपा और शिवसेना शिंदे का बीएमसी चुनाव में पूर्ण बहुमत मिल गया है।
ठाणे में, जो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह क्षेत्र है, उनकी शिवसेना ने महायुति के लिए जीत हासिल की और 131 सीटों में से 75 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी बीजेपी ने 28 सीटें जीतीं।
पुणे और पड़ोसी पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनावों में, बीजेपी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और एनसीपी (एसपी) गठबंधन से काफी आगे निकलकर एक बड़ी जीत हासिल की है। नागपुर नगर निगम की 151 सदस्यीय विधानसभा की सभी 151 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. बीजेपी को 102 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 34 सीटें प्राप्त हुईं।
-
Uncategorized23 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
देश21 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
-
देश21 hours agoझारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुर्शिदाबाद में बवाल, ट्रेनें रोकी, फेंके पत्थर
-
Uncategorized23 hours agoबेटी के जन्म लेने की खुशी में 13 स्कॉर्पियो का काफिला लेकर घर पहुंचा परिवार, ढोल नगाडे भी साथ थे
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago2014 से पहले खिलाड़ी पलायन करते थे, आज गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैंः योगी
-
स्पोर्ट्स21 hours agoभारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंची इंदौर, रविवार को होगा महामुकाबला, सुरक्षा के कडे प्रबंध
-
देश23 hours agoआत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्टार्टअप्सः PM मोदी
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoUP की राजनीति के केंद्र में एक बार फिर ब्राह्मण, भाजपा और सपा ने मायावती के बयान का दिया जवाब
