Entertainment
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को मिला बड़ा झटका
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जो 2024 के जून महीने में रिलीज होने वाली थी, विवादों में उलझ गई है। कुछ दृश्यों में कटौती के बाद सेंसर बोर्ड ने आखिरकार फिल्म को मंजूरी दे दी। लेकिन अब एक बार फिर यह फिल्म विवादों में आ गई है, क्योंकि इसे बांग्लादेश में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।
बांग्लादेश में ‘इमरजेंसी’ का प्रदर्शन नहीं होगा। यह निर्णय भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्तों से जुड़ा हुआ है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों में तनाव के चलते ‘इमरजेंसी’ बांग्लादेश में बैन होने वाली पहली भारतीय फिल्म नहीं है। इससे पहले भी ‘पुष्पा 2’ और ‘भूल भूलैया 3’ जैसी फिल्मों पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगाया गया था। कंगना रनौत, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाख नायर और सतीश कौशिक द्वारा अभिनीत ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर अमन देवगन और राशा थडानी की ‘आजाद’ से होगी, जो राशा थडानी की पहली फिल्म है। कंगना की पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहे हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ फिर से कैसा प्रदर्शन करती है।