Connect with us

देश

BJP की पूर्व प्रवक्ता नेहा शालिनी ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए

Published

on

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में पार्टी के नेतृत्व और संगठन पर तीखे सवाल प्रस्तुत किए।

नेहा शालिनी दुआ का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने रखा, लेकिन उनकी बातों को लगातार नजरअंदाज किया गया।

 

उन्होंने बयान दिया, “जब एक महिला को अपनी समस्याओं के लिए पार्टी में सुनवाई नहीं मिलती और उसकी मेहनत की अनदेखी की जाती है, तो वहां काम करना असंभव हो जाता है।”

नेहा ने पार्टी पर महिलाओं के सम्मान की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा में महिलाओं का अपमान किया जाता है। यह पार्टी केवल चुनाव के समय झूठे वादे करती है और फिर वही पुरानी नीतियों को अपनाती है। महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिल पाया, जिसकी वे हकदार हैं।”

 

उदाहरण देते हुए नेहा ने महाभारत का जिक्र किया और कहा, “कौरवों को अपने सामर्थ्य पर अभिमान था, लेकिन द्रौपदी का अपमान उनके पतन का कारण बना। यदि भाजपा के बड़े नेता भी इस अन्याय पर चुप रहते हैं, तो पार्टी का अंत निश्चित है।”

 

नेहा ने दिल्ली की महिलाओं और लड़कियों से यह अपील की कि वे ऐसी पार्टी को वोट न दें, जो उनके सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती। “एक ऐसी पार्टी से दूर रहें जो चुनावी मौसम में आपको सम्मान दिखाए, लेकिन असल में आपकी अनदेखी करे। यह झूठे वादों के साथ आएं और फिर गायब हो जाएं।”

 

नेहा शालिनी दुआ के आरोपों और इस्तीफे ने दिल्ली भाजपा में हलचल पैदा कर दी है। उनके इस कदम को पार्टी की नीति पर सवाल उठाने के रूप में देखा जा रहा है।

 

अभी तक भाजपा नेतृत्व की ओर से नेहा के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस मामले में क्या कदम उठाती है। नेहा शालिनी दुआ का यह बयान महिलाओं के राजनीतिक सम्मान और संगठन में उनकी भूमिका पर एक नई बहस को जन्म दे सकता है।

Lucknow

भाजपा के घटिया प्रोपेगेंडा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है : अखिलेश, see VIDEO

Published

on

By

लखनऊ। करंट क्राइम। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रेस वार्ता में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के घटिया प्रोपेगेंडा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है । भाजपा के पास इतना संसाधन है कि वह किसी को बदनाम कर सकती है। आप कल्पना नहीं कर सकते भाजपा किस कदर किसी को बदनाम कर सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले हम लोग सुनते थे कि डीसीएम और ओसीएम में लड़ाई होती है। लेकिन अब डबल इंजन के डब्बे टकराने लगे हैं। अब तो गार्ड के डब्बे भी टकरा रहे हैं। उसी का परिणाम है कि कोई कुटा जा रहा है कोई पीटा जा रहा है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बिजली महंगी हो रही है। सरकार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ा रही है।

Continue Reading

Lucknow

VIDEO NEWS- योगी सरकार दिव्यांग जनों की मदद के लिए संकल्पित

Published

on

By

बरेली। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन कल्याण मंत्रालय की ओर से बरेली में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा शामिल हुए । उन्होंने दिव्या जनों को 2 करोड़ 30 लख रुपए के उपकरण बांटे। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत उपकरण बांटे गए इस मौके पर प्रदेश के दिव्यांगजन कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांग जनों की कल्याण के लिए हर संभव मदद कर रही है इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसके तहत दिव्यांग जनों को उपकरण बांटे गए

Continue Reading

Lucknow

जांच को निकले नोएडा सीईओ ने गंदगी पाए जाने पर दो अधिकारियों पर लिया एक्शन

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। काम के प्रति लापरवाही बरतने पर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी नप गए। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई जगहों पर गंदगी मिलने पर सीईओ ने जूनियर इंजीनियर और हेल्थ इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की है। सड़कों पर गंदगी मिलने पर सीईओ ने दोनों ही अधिकारियों का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही काम में लापरवाही बरतने वाली कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
सीईओ लोकेश एम ने शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ सेक्टर-136 और सेक्टर-137 पहुंचे। यहां उन्हें सफाई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके बाद सीईओ ने हेल्थ इंस्पेक्टर पर एक्शन लिया। सीईओ ने इस लापरवाही के चलते इंस्पेक्टर का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हें। इसके बाद सीईओ जलभराव और विभिन्न सोसायटियों के ड्रेनेज सिस्टम का जायजा लिया। इस काम में कमी पाए जाने पर सीईओ ऐसी सभी सोसायटियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर पर टाइल्स उखड़ी मिली और निर्माण सामग्री फैली मिली, जिसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज पर जारी पेंटिंग कार्य की धीमी गति और घटिया गुणवत्ता पर कांट्रेक्टर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में कार्य में सुधार नहीं हुआ तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
सीईओ ने शहर के निर्माण में लगाई जा रही घिसी हुई पेवर ग्रास टाइल्स और अन्य घटिया निर्माण कार्यों पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे लेकर संबंधित जूनियर इंजीनियर का एक माह का वेतन काटने के आदेया दिए हैं। सीईओ ने एनजीटी और शासन के आदेशानुसार टाइल्स लगाने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

Trending