ग़ाजियाबाद
शराबियों के खिलाफ फिर शुरू हुई कार्रवाई, अब तक 456 पियक्कड़ पहुंचे जेल
गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी, जो शराब पीकर दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। मंगलवार शाम को सात से 11 बजे के बीच चलाए गए विशेष अभियान में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए कुल 456 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से सबसे अधिक 158 लोग ट्रांस हिंडन जोन से पकड़े गए।
इससे पहले, शनिवार शाम को गाजियाबाद पुलिस ने इसी तरह के अभियान के तहत 278 शराबियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र ने कहा कि पुलिस इन प्रकार के अभियान जारी रखेगी और लोगों को अपनी हरकतों पर नियंत्रण करना होगा। सिटी जोन में 154 शराबियों के चालान किए गए।
मंगलवार को खास अभियान के दौरान 154 शराबियों को हिरासत में लिया गया। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ये लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। इन्हें हिरासत में लेकर पुलिस थाने भेजा गया और मेडिकल परीक्षण के बाद 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
इस अभियान में चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी और सभी एसीपी ने मिलकर चेकिंग की। सिटी जोन में सबसे अधिक गिरफ्तारियाँ नंदग्राम थानाक्षेत्र में 42, नगर कोतवाली में 26, विजयनगर में 31, सिहानीगेट में 12, कविनगर में 23 और मधुबन बापूधाम क्षेत्र में 20 लोगों की हुईं।
उत्तर प्रदेश
वाराणसी रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी ने दी देश को 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, कहा-अगली पीढी की नींव तैयार
वाराणसी। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह वाराणसी रेलवे स्टेशन से देश को चार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। उन्होंने वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन चार नई ट्रेनों के साथ देश में वंदे भारत सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 164 हो गई है।
ट्रेनों को रवाना करने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि जिन भी देशों में बड़ी प्रगति या बड़ा विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे की शक्ति वहां के डेवलेपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर की है।
नई शुरू की गई ट्रेनों में बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-नई दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा विकसित ये अत्याधुनिक ट्रेनें मेक इन इंडिया के तहत तैयार की गई हैं, जो भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 12 नवंबर को, उपाध्यक्ष का होगा चुनाव
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद नगर निगम के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव 12 नवंबर को किया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने सदन के सचिव को पत्र लिखकर कार्यकारिणी की बैठक आहुत करने को कहा है। इस बार कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के लिए भाजपा पार्षद अमित त्यागी, गौरव सोलंकी, प्रवीण चौधरी और राजीव शर्मा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। राजीव शर्मा और प्रवीण चौधरी पहले भी कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
नगर निगम की ओर से बताया गया कि 12 नवंबर सुबह 11 बजे कार्यकारिणी की बैठक सदन के कक्ष में होगी। इस बैठक में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश
अखिलेश से मुलाकात के बाद आजम बोले, मेरा उस घर से 50 सालों का रिश्ता है, इस रिश्ते को कमजोर होने के लिए वर्षों चाहिए और टूटने में सदियों चाहिए
लखनऊ। करंट क्राइम। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खान शुक्रवार को अखिलेश यादव से मुलाकात करने लखनऊ पहुंचे। आजम खान की अखिलेश यादव से दूसरी बार मुलाकात है। दोनों नेताओं की पहली मुलाकात 8 अक्टूबर को आजम खान के आवास पर हुई थी।
शुक्रवार को हुई मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने एक्स में एक पोस्ट भी किया और लिखा ‘न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए!, ये जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है।
वहीं, अखिलेश से मुलाकात के बाद आजम खान ने मीडिया से कहा ‘मेरा उस घर से 50 सालों कर रिश्ता है। इस रिश्ते को कमजोर होने के लिए वर्षों चाहिए और टूटने में सदियों चाहिए।‘ उन्होंने अखिलेश यादव से हुई बातचीत का ब्यौरा देने से साफ मना करते हुए एक संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अखिलेश से क्या बात हुई, मैं नहीं बताऊंगा। इतना जुल्म सहने के बाद भी जिंदा हूं।“
-
राशिफल23 hours agoआज कई राशियों के पूरे होंगे अधूरे काम, जानें क्या है आपके राशिफल में
-
Entertainment22 hours agoजिसको चाहती थी उसी की पुण्यतिथि पर दुनिया को रूखसत किया इस मशहूर अभिनेत्री ने
-
उत्तर प्रदेश20 hours agoसुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, स्कूलों-अस्पतालों के पास से हटाए जाएं आवारा कुत्ते, एक्सप्रेसवे-हाइवे से मवेशी, 8 हफ्तों का दिया समय
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoLIVE: UP Chief Minister Yogi Adityanath : बिहार के रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoसपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दी लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
-
Entertainment21 hours agoविक्की कौशल और कटरीना के घर आया नन्हा राजकुमार, 42 साल की उम्र में कटरीना बनीं मां
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoLIVE: UP CM Yogi Adityanath from Lucknow: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम
-
ग़ाजियाबाद17 hours agoगाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 12 नवंबर को, उपाध्यक्ष का होगा चुनाव
