देश

नया कांग्रेस मुख्यालय: हर वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा – अलका लांबा

Published

on

नई दिल्ली। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का नया मुख्यालय ‘इंदिरा गांधी भवन’ बुधवार को inaugurate होने जा रहा है। यहां कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एकत्रित हुए हैं। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि यह नया मुख्यालय न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, “140 साल बाद कांग्रेस को अपना नया मुख्यालय मिल रहा है, जो ऐतिहासिक है।”

कांग्रेस की जीत का जश्न इस नए मुख्यालय में मनाए जाने की उम्मीद है। यह भवन सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि देश के दलितों, युवाओं और बेरोजगारों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। यहाँ से उनकी लड़ाई को धार मिलेगी और उन्हें शक्ति प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। ये देश के लिए एक बड़ी बात है। हरीश रावत, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय का उद्घाटन होने से पार्टी में उत्साह का माहौल है।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने इस नए कार्यालय को पार्टी के लिए शुभ बताया। वहीं, अनिल शास्त्री ने बताया कि यह पहले ही तय किया गया था कि कांग्रेस मुख्यालय का नाम इंदिरा गांधी भवन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर एक साजिश थे। नया कांग्रेस मुख्यालय भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय से केवल 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसका उद्घाटन कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी करेंगी।

गौरतलब है कि 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला रखी थी, और अब 15 साल बाद यह भवन तैयार हुआ है। उद्घाटन समारोह में पार्टी के प्रमुख नेताओं, जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी, सहित 400 से अधिक नेताओं की उपस्थिति की उम्मीद है। पार्टी के अनुसार, 9ए, कोटला रोड, नई दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी भवन को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं जो प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक गतिविधियों का समर्थन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version