देश
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर सामूहिक बलात्कार का आरोप
चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल (जय भगवान) के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के कसौली पुलिस स्टेशन में बलात्कार और धमकी देने की शिकायत दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इन दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में धमकाकर चुप रहने को मजबूर किया।
एफआईआर के अनुसार, यह घटना 7 जुलाई 2023 को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली स्थित एक होटल में हुई।
पीड़िता ने बताया कि शाम करीब 7 बजे होटल में मोहनलाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के साथ बातचीत हुई, जिसके दौरान उन्होंने उसे अपने कमरे में बुलाया। रॉकी मित्तल ने पीड़िता को अपनी एलबम में अभिनेत्री का रोल देने का झांसा दिया, जबकि मोहनलाल बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया और खुद को प्रभावशाली राजनेता बताया। आरोप है कि दोनों ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई, उसके साथ छेड़खानी की और फिर रेप किया।
पीड़िता का कहना है कि दोनों ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लीं और उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया, तो उसे गायब कर दिया जाएगा। इस डर और शर्म के कारण वह घटना के बाद चुप रही।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि लगभग दो महीने पहले दोनों ने उसे पंचकुला बुलाकर झूठे केस में फंसाने और धमकाने की कोशिश की। लगातार डराने-धमकाने के बाद उसने पुलिस से सहायता मांगी और शिकायत दर्ज करवाई।
कसौली पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच प्रारंभ कर दी है।
इस घटना पर अब तक हरियाणा बीजेपी या मोहनलाल बड़ौली की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह मामला पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक और नैतिक चुनौती बन सकता है।
इस मामले के उजागर होने के बाद लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और सत्ता के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है। पुलिस की जांच और कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
देश
बहादुर जवानों की वजह से बच गई थी 200 सांसदों की जान, जानिए 2001 की संसद पर हमले की कहानी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। 13 दिसंबर 2001 का दिन था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उपराष्ट्रपति के सिक्योरिटी गार्ड उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक सफेद एंबेसडर में सवार 5 आतंकी गेट नंबर-12 से संसद के अंदर घुसे। उस समय सिक्योरिटी गार्ड निहत्थे हुआ करते थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सिक्योरिटी गार्ड उस एंबेसडर के पीछे भागने लगे। उसी समय आतंकियों की कार उपराष्ट्रपति की कार से टकराई और हर तरफ हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए।
घबराए आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान पांचों आंतकी एके-47 और हैंडग्रेनेड से लैस थे, उनकी पीठ और कंधे पर बैग थे। पहली बार आतंक लोकतंत्र की दहलीज पार कर चुका था। देखते ही देखते लोकतंत्र का पूरा मंदिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आतंकियों के पहले हमले का निशाना वो चार सुरक्षाकर्मी बने जो एंबेसडर कार को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी फायरिंग के बीच धमाके की आवाज आती है।
अब तक तस्वीर साफ हो गई थी कि संसद भवन में आतंकी हमला हो चुका है। इसके तुरंत बाद संसद भवन के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए। अंदर मौजूद तमाम सांसद और मंत्रियों को महफूज जगह पर ले जाया गया। वहीं बाहर सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभाले हुए थे।
पांचों में से एक आंतकी ने गेट नंबर 1 से सदन के अंदर दाखिल होने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाबलों की गोली से वो ढेर हो गया। फिर बाकी चार आतंकियों ने गेटर नंबर 4 की तरफ बढ़ने की कोशिश की, वो वापस मुड़कर गेट नंबर 9 पर पहुंचे। लेकिन मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और पूरा ऑपरेशन गेट नंबर 9 के पास सिमट गया। यहीं मुठभेड़ में एक-एक कर तीन आतंकी ढेर हो गए। आखिरी बचा आतंकी गेट नंबर एक की ओर भागा, लेकिन गोली लगने से उसका खेल भी वहीं खत्म हो गया। संसद परिसर में ये खूनी खेल सुबह लगभग 11.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला।
इस हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे। फिर संसद पर आतंकी हमले की जांच दिल्ली पुलिस ने की और इस साजिश का पर्दफाश करने में कामयाब रही। जांच में पता चला कि आतंकियों को पाकिस्तान से गाइडेंस मिली थी। हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु, एसएआर गिलानी, अफशान गुरु और शौकत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसएआर गिलानी और अफशान गुरु को बरी कर दिया। शौकत हुसैन की सजा कम कर दी गई। वहीं अफजल गुरु को फांसी की सजा हुई।
देश
संसद हमले की आज बरसीं, प्रधानमंत्री मोदी, नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत सांसदों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। करंट क्राइम। संसद पर आतंकी हमले की आज बरसी है। संसद परिसर में आज आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत सभी वरिष्ठ सांसदों ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आज ही के दिन, 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें कुल 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। पांच आतंकियों ने 45 मिनट के अंदर लोकतंत्र के मंदिर को गोलियों से छलनी कर देश को दहला दिया था।
आज से ठीक 24 साल पहले लगभग अभी की तरह ही संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था। महिला आरक्षण बिल पर हंगामे के बाद सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर सदन को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विपक्ष की नेता सोनिया गांधी संसद से जा चुके थे। लेकिन हमले के वक्त 200 से ज्यादा सांसद और मंत्री संसद के भीतर ही मौजूद थे।
इसी दौरान पाकिस्तान समर्थित पांच आतंकियों ने 45 मिनट में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को गोलियों से छलनी करके पूरे देश को दहला दिया था।
देश
LIVE: HM Amit Shah at the ‘Sagara Pran Talamalala’ cultural program in Sri Vijayapuram
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
Sports15 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Uncategorized8 hours agoतिरूअनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी ने 100 में से 50 सीटें जीती
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
Sports16 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
World15 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports8 hours agoअव्यवस्थाओं की भेंट चढ गया मेसी का कोलकाता दौरा, बोतलें फेंकी, पोस्टर फाड़े… कोलकाता में बेकाबू फैंस
