Connect with us

देश

महाकुंभ 2025: बढ़ती मांग के कारण एयर इंडिया दिल्ली-प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानों का संचालन करेगी

Published

on

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की एयरलाइन, एयर इंडिया, ने मंगलवार को जानकारी दी है कि वह दिल्ली और प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानों का संचालन शुरू करेगी। यह निर्णय 2025 में आयोजित होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ के मद्देनजर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। एयर इंडिया ने 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस रूट पर उड़ानों की पेशकश की है।

एयरलाइन ने अपने एक बयान में बताया कि इस रूट पर वह एकमात्र फुल सर्विस एयरलाइन है। यात्रियों को यात्रा के लिए प्रीमियम केबिन और इकोनॉमी क्लास के दो विकल्प उपलब्ध हैं। 25 से 31 जनवरी तक, एयर इंडिया की दिल्ली-प्रयागराज फ्लाइट 14:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 15:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। लौटने वाली फ्लाइट प्रयागराज से 16:00 बजे उड़ान भरकर 17:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

1 फरवरी से 28 फरवरी तक एयर इंडिया का शेड्यूल कुछ बदलेगा, जिसमें दिल्ली से उड़ान 13:00 बजे शुरू होकर 14:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी प्रकार, वापसी की फ्लाइट प्रयागराज से 14:50 बजे उड़ान भरकर 16:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एयरलाइन ने आगे कहा कि इन उड़ानों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से धीरे-धीरे शुरू की जा रही है। इक्सिगो के समूह सीईओ आलोक बाजपेयी ने बताया कि प्रयागराज अब सीधी और वन-स्टॉप उड़ानों के जरिए 20 से अधिक गंतव्यों से जुड़ चुका है। पिछले कुंभ के दौरान प्रयागराज की एयर कनेक्टिविटी केवल दिल्ली तक सीमित थी। इस वर्ष के मेले में तीर्थयात्रियों की आवाजाही में फ्लाइट सेवाएं एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। इक्सिगो पर प्रयागराज की उड़ानों में सालाना आधार पर 162 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जबकि निकटवर्ती एयरपोर्ट जैसे वाराणसी और लखनऊ में बुकिंग में क्रमशः 127 और 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending