देश
हमने दो मुंह वाले सांप के बारे में सुना था, अब उसे देख भी रहा हूँ – वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को आयुष्मान योजना के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ओडिशा की पिछली बीजेडी सरकार द्वारा पूर्व में रोकी गई आयुष्मान योजना का सोमवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते आयुष्मान योजना देश के विभिन्न राज्यों में लागू हो चुकी है, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल और दिल्ली, दो ऐसे राज्य हैं, जहां की स्थिति समान है—एक ओर दीदी और दूसरी ओर भ्रष्टाचार। उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों राज्यों की समानता यह है कि यहां तुष्टिकरण, अहंकार और स्वहित की भावना महत्वपूर्ण है। राज्य की जनता की समस्या की परवाह किए बिना, केवल अपने स्वार्थ के लिए काम किया जा रहा है।
सचदेवा ने बताया कि आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू कराने के लिए सभी सात सांसदों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर दिल्ली के लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं और केंद्र सरकार वित्तीय सहायता देने को तैयार है, तो फिर दिल्ली सरकार की क्या समस्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दूसरे राज्यों को फंड दे रही है, लेकिन दिल्ली की आप सरकार इस अवसर का फायदा नहीं उठाना चाहती।
उन्होंने दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमने दो मुंह वाले सांप की बात सुनी थी, लेकिन अब उसे देखते भी हैं। प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना, दिल्ली के लिए खतरनाक है जबकि पंजाब में यह लागू है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में क्योंकि चुनाव नहीं हैं, इसलिए आयुष्मान योजना चल सकती है, जबकि दिल्ली में चुनाव हैं, इसीलिए यह योजना नहीं चलेगी।
सचदेवा ने आगे कहा कि पीएम अभिम योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए 2400 करोड़ रुपये दिए, लेकिन अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वह यह नहीं लेंगे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि उन्हें यह राशि नहीं चाहिए।
देश
झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुर्शिदाबाद में बवाल, ट्रेनें रोकी, फेंके पत्थर
कोलकाता। करंट क्राइम। पश्चिम बंगाल के बाहर एक प्रवासी मजदूर की मौत से गुस्साए लोगों ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में शुक्रवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। एनएच-12 पर प्रदर्शन किया और सड़क पर टायर जलाए गए। वहीं हजारों लोगों ने लालगोला-सियालदह रेलवे लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया।
स्थानीय लोगों ने झारखंड के मृतक मजदूर के शव के साथ एनएच-12 को जाम कर दिया। परिवार का आरोप है कि झारखंड में बेलडांगा के एक हॉकर को पीटा गया और फांसी पर लटका दिया गया।
मृतक की पहचान अलाई शेख (30) के रूप में हुई है, जो बेलडांगा के सुजापुर कुमारपुर गांव पंचायत का रहने वाला था। गुरुवार को झारखंड में उसके घर से उसकी लटकती हुई बॉडी मिली थी।
परिवार का आरोप है कि अलाई को इसलिए मारा गया क्योंकि वह बंगाल का एक मजदूर था। घटना से आक्रोशित हजारों लोगों ने बेलडांगा में नेशनल हाईवे 12 पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
इस वजह से नेशनल हाईवे करीब दो घंटे तक बंद रहा, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया। साथ ही स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन ब्लॉक करके भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों पर पत्थर फेंके।
देश
दूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
बदायूं। करंट क्राइम। जनपद में थाना इस्लाम नगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी को लेकर बवाल मच गया। माघ के महीने में भोर के समय निकाली जाती रही इस प्रभात फेरी को, शुक्रवार को पुलिस ने गैर समुदाय की शिकायत के बाद विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि, यह प्रभात फेरी बीते करीब पांच दशकों से इसी रास्ते से होकर निकाली जाती रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण इस दौरान आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक दिन पहले दूसरे समुदाय की तरफ से प्रभात फेरी निकालने को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे इस्लाम नगर थाने की पुलिस गांव ब्यौर कासिमाबाद पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीण प्रभात फेरी निकालने पर अड़ गए। लोगों को आक्रोशित देख आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी बटालियन को मौके पर बुला लिया गया।
करीब आठ बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस के लाठीचार्ज से महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। उधर, सूचना के बाद एसपी ग्रामीण हृदयेश कठेरिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि प्रभात फेरी रोकने और बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
देश
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्टार्टअप्सः PM मोदी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप डे पर कहा कि यह दिन लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और एन्ट्रेप्रिन्योरशिप के उत्साह का महोत्सव मनाने का दिन है। स्टार्टअप्स परिर्वतन के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
पीएम ने कहा कि वे हमारी पृथ्वी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान करने और साथ ही लोगों के लिए अवसर पैदा करने का असाधारण कार्य कर रहे हैं। मुझे उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया, पारंपरिक मानदंडों को चुनौती दी, जोखिम उठाए और अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से परिवर्तनकारी प्रभाव उत्पन्न किया।
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रिफॉर्म पहल ने स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखने का अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जो पहले अकल्पनीय थे। स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक का उद्धहरण देते हुए भारत के युवा उद्यमियों के दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास स्टार्टअप जगत में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह ही विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होंगे।
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल10 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश11 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment12 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Uncategorized7 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
Entertainment9 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
-
Entertainment12 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
