नोएडा
नोएडा में एलएलबी छात्र की मौत के मामले में सहपाठी छात्रा को गिरफ्तार किया गया
नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-93 में स्थित सुप्रीम टावर की 7वीं मंजिल से शनिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गिरकर एलएलबी के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने उसके सहपाठी एलएलबी की छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी नोएडा, प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सुप्रीम टावर सोसाइटी में एक युवक के 7वीं मंजिल से गिरने की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतक का नाम तापस सामने आया। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ फ्लैट में था, जहां उसकी गिरकर मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शादीशुदा छात्रा इच्छा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उनके अनुसार, छात्रा के उत्पीड़न के चलते तापस ने आत्महत्या का कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, छात्रा और मृतक कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। बाद में छात्रा ने युवक से संबंध खत्म कर दिए। घटना के दिन छात्रा के साथ तीन युवक और तीन युवतियां एक ही फ्लैट में भोजन कर रहे थे। इस दौरान छात्र और छात्रा के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद तापस ने आत्महत्या कर ली।
नोएडा
हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
नोएडा
इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं
नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
नोएडा
नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
राशिफल9 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
देश9 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment10 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment10 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
Entertainment7 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
-
देश10 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
